फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 साल की मासूम को डरा-धमकाकर वृद्ध करता रहा दुष्कर्म, दूसरे संप्रदाय की थी किशोरी

Sun, 16 Apr 2017 09:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ बिजनौर
विज्ञापन
वृद्ध ने 12 साल बच्ची से किया रेप
विज्ञापन
रेप के आरोपी वृद्ध को पुलिस शनिवार को जिला अस्पताल लेकर आई तो वहां मौजूद कुछ लोगों ने उसकी जमकर धुनाई कर दी। शुक्रवार को बिजनौर में एक मामला सामने आया था। वृद्ध पड़ोस की एक दूसरे संप्रदाय की किशोरी को घर में काम करने के बहाने बुलाकर उसे डरा धमकाकर डेढ़ साल से हवस का शिकार बनाता रहा। वृद्ध ने किशोरी की अश्लील वीडियो भी बना ली। वृद्ध ने  किशोरी की मां से भी दुष्कर्म करने की कोशिश की। राज खुलने पर कालोनी के लोगों ने वृद्ध को कमरे में बंद करके उसकी पिटाई की और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर बालिका का मेडिकल के लिए भेजा है। इस घटना से लोगों में भारी गुस्सा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

डरा धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म करता था

रेप पीड़िता
बिजनौर में बैराज मार्ग स्थित एक कालोनी में पेंटर रफीक अहमद (60) अकेला रहता है। रफीक की एक बेटी है, उसकी शादी हो चुकी है। रफीक पड़ोस में रहने वाली दूसरे संप्रदाय की 12 साल की एक किशोरी को घर में चाय बनाने व अन्य काम कराने के बहाने बुलाकर उसे डरा धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म करता था। पिछले डेढ़ साल से वह घृणित काम कर रहा था। दुष्कर्म करने के दौरान मोबाइल से किशोरी की अश्लील वीडियो भी बनाता था। किसी को कुछ बताने पर उसे मारने की धमकी देता था। शुक्रवार को रफीक ने किशोरी की मां को भी घर में हवस का शिकार बनाने की कोशिश की। आपत्ति करने पर उसकी बेटी की अश्लील वीडियो को इंटरनेट पर डालने की धमकी दी। यह बात महिला ने अपने पति को बताई। लोगों को भी जानकारी होने पर रफीक को दबोच कर एक कमरे में बंद कर उसकी जमकर पिटाई की और सूचना पर पहुंची पुलिस को सौंप दिया। इस घटना को लेकर लोगों में वृद्ध के खिलाफ काफी गुस्सा है। महिलाएं थाने में ही रफीक को पीटने पर उतारू हो गईं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर बालिका को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने रफीक के पास से किशोरी की बनाई अश्लील वीडियो भी बरामद कर ली है। रफीक ने थाने में पुलिस के सामने खुद अपने जुर्म कबूल किया है। उसने एक अन्य किशोरी के साथ भी दुष्कर्म की कोशिश करने की बात स्वीकारी है। मामला दो संप्रदाय से जुड़ा होने के कारण हिंदू संगठनों के लोग भी थाने पहुंच गए और कठोर कार्रवाई की मांग की। उधर, क्षेत्र के लोगों को शक है कि आरोपी अन्य लड़कियों को भी हवस का शिकार बनाया होगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें