फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में रहना है तो योगी-योगी कहना है, योगी की सेना ने पूरे शहर में लगा दिए होर्डिंग

Sat, 15 Apr 2017 08:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
'यूपी में रहना है तो योगी-योगी कहना है' के लगे पोस्टर
विज्ञापन
लव जेहाद के नाम पर शुरू हुआ विवाद अब तूल पकड़ता ही जा रहा है। हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार की रात को शहर भर में 'यूपी में रहना है तो योगी-योगी कहना है' के पोस्टर लगा दिये। प्रशासन को इसकी जानकारी मिलते ही अधिकारियों में हड़कंप मच गया। एसएसपी मेरठ ने इस मामले में तत्काल कार्रवाई का आदेश देते हुए पूरे प्रकरण की रिपोर्ट एलआईयू से मांगी है। 
विज्ञापन


शहर भर में लगाए गए पोस्टर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, हिंदू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा पांचली और दारा सिंह छुर, रूचिन त्यागी, विकास त्यागी का फोटो लगा है। होर्डिंग में लिखा है कि प्रदेश में रहना है तो योगी-योगी कहना है। शुक्रवार सुबह जैसे ही लोगों ने शहर में होर्डिंग लगे देखें तो आपस में चर्चा शुरू हो गई। इससे शहर में विवाद होने की स्थिति बनी हुई है। 

पुलिस ने किसी तरह युगल को थाने भेजा (केस- 1)

हिंदू वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने प्रेमी जोड़े को पकड़ा
वहीं हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार सुबह शास्त्रीनगर के एक घर में घुसकर एक प्रेमी जोड़े का दबोचा था। युवक ने हाथ में कलावा बांध रखा था और अपना नाम सोनू बताया। सख्ती से पूछताछ में जब आरोपी दूसरे समुदाय का निकला तो भीड़ ने पुलिस के सामने ही उसकी जमकर पिटाई कर डाली। पुलिस ने किसी तरह युगल को थाने भेजा।

हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने प्रेमी जोड़े को दबोचा

हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने महिला को छेड़ा
पुलिस के अनुसार मुजफ्फरनगर निवासी एक युवती मेरठ में बीसीए की पढ़ाई कर रही है। मंगलवार सुबह छात्रा परीक्षा फार्म के संबंध में मेरठ आयी थी। यह छात्रा मुजफ्फरनगर निवासी वसीम पुत्र रशीद के साथ शास्त्रीनगर सेक्टर नौ के एक घर में पहुंच गई। वसीम आरटीओ रोड पर एक अस्पताल में नौकरी करता है। इस बीच आसपास के लोगों ने पुलिस और हिंदू संगठनों को सूचना दे दी कि इस घर में कुछ गलत चल रहा है। सूचना पर नौचंदी पुलिस और हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता सचिन मित्तल, नागेंद्र तोमर, प्रशांत, आशीष, विक्रांत मित्तल, अंकित ठाकुर आदि मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने मौके से छात्रा और वसीम को पकड़ लिया।

भाजपा कार्यकर्ता बताकर आधा दर्जन युवकों ने युवती के साथ की छेड़छाड़ (केस- 2)

महिला ने सीएम योगी को लिखा पत्र
शास्त्रीनगर में प्रेमी युगल के साथ मारपीट का मामला ठंडा भी हुआ नहीं कि बुधवार को शास्त्रीनगर में पीवीएस के पास एक और मामला हो गया। विहिप और भाजपा कार्यकर्ता बताकर आधा दर्जन युवकों ने युवती के साथ पहले छेड़छाड़ की और बाद में एंटी रोमियो अभियान के नाम पर दो सगे भाईयों को पीटा। बाद में थाने की हवालात में बंद करा दिया। युवक अपने भाई और मंगेतर के साथ जा रहा था। बाद में मंगेतर ने थाने पहुंचकर हंगामा किया तो तब जाकर पुलिस ने उन्हें छोड़ा।  
विज्ञापन

एंटी रोमियो अभियान की बात कहकर युवकों ने युवती से छेड़छाड़ कर दी

हिंदू वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने दो भाईयों को पीटा
लोहियानगर, खरखौदा निवासी हरीश राणा रात करीब 9 बजे अपनी मंगेतर को स्कूटी से शास्त्रीनगर में के ब्लाक पुलिस चौकी के पास उसके मकान पर छोड़ने जा रहे थे। पीवीएस मॉल के पास एक दुकान के सामने दोनों खड़े होकर बातचीत कर रहे थे। आरोप है कि इस दौरान सागर, विनोद और अंकित समेत आधा दर्जन युवक वहां पहुंचे। युवकों ने खुद को विश्व हिंदू परिषद और भाजपा कार्यकर्ता बताया। एंटी रोमियो अभियान की बात कहकर युवकों ने युवती से छेड़छाड़ कर दी। विरोध में युवकों ने हरीश की पिटाई कर दी। हरीश का भाई अवनीश भी पहुंच गए। आरोपियों ने अवनीश की भी पिटाई कर दी। यही नहीं, आरोपियों ने फोन कर पुलिस को भी बुला लिया। पुलिस के सामने ही दोनों भाइयों को पीटते हुए आरोपी थाने लाए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें