बीमार बच्ची को इलाज के लिए ले जा रही महिला से पहले तो नकाबपोश बदमाशों ने मारपीट की और फिर जो पैसे मासूम के इलाज के लिए ले रही थी वे भी लूट लिए। वहीं हाथापाई के दौरान बच्ची की गिरने से मौत हो गई।
नकाबपोश बदमाशों ने नांगल-चंदक मार्ग को पेड़ से अवरुद्ध कर राहगीरों से बेखौफ लूटपाट की। बीमार बच्ची को इलाज के लिए ले जा रहे एक दंपति से बदमाशों ने लूटपाट की। मारपीट में मासूम बच्ची गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बीमारी से बालिका की मृत्यु होने का दावा किया है। यह मामला नांगलसोती/नजीबाबाद जिला बिजनौर का है।