फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चढ़ने लगा पारा, दो से फिर करवट लेगा मौसम

विज्ञापन
विज्ञापन
चढ़ने लगा पारा, दो से फिर करवट लेगा मौसम
विज्ञापन

मोदीपुरम। तीन दिन से निकल रही धूप ठंड से राहत दे रही है। पारा भी बढ़ने लगा है। शाम के समय शीतलहर से ठंड बढ़ रही है। रात में पाला पड़ने से मौसम ठंडा बना है। दो से चार फरवरी के बीच फिर से वेस्ट यूपी में बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन

रविवार को मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 23.2 डिग्री व न्यूनतम तापमान 6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। पिछले 48 घंटे से लगातार दिन के तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। पिछले 3 दिन में 6 डिग्री तापमान में बढ़ोतरी हुई है। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि प्रौद्योगिकी विवि के मौसम विज्ञानी डॉ. यूपी शाही का कहना है कि सोमवार से शीतलहर से राहत मिलने के आसार हैं। 2 फरवरी से सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ से उत्तर भारत सहित पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में मौसम खराब होने का अनुमान है। बूंदाबांदी के साथ ओले भी पड़ सकते हैं। फिलहाल ठंड से राहत के आसार कम दिखाई दे रहे हैं। इस बार फरवरी के अंतिम सप्ताह तक मौसम ठंडा रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें