फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमन जैन हत्याकांड का नहीं हुआ खुलासा, आज बंद रहेंगे शास्त्रीनगर जागृति विहार के बाजार, बंदी पर दो फाड़ हुए व्यापारी

Sat, 12 Sep 2020 10:21 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
बैठक करते व्यापारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मेरठ में शास्त्रीनगर जागृति विहार के व्यापारियों ने शुक्रवार को जनसंपर्क कर व्यापारिक एसोसिएशनों से शनिवार की बंदी का आह्वान किया। जागृति विहार में सराफ के पुत्र की हत्या का चार दिन बाद भी खुलासा न होने पर शाम को आयोजित बैठक में पहुंचे संयुक्त व्यापार संघ के पदाधिकारियों ने शास्त्रीनगर के व्यापारियों की सांकेतिक बंदी का समर्थन किया। आश्वस्त किया कि धरना-प्रदर्शन के बाद संपूर्ण बंदी की जाएगी।

विज्ञापन


शास्त्रीनगर जागृति विहार संयुक्त व्यापार संघ के तत्वावधान में बंदी को लेकर सेंट्रल मार्केट स्थित संरक्षक मुकेश जैन के प्रतिष्ठान पर बैठक हुई। संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष अजय गुप्ता ने कहा शनिवार को सांकेतिक बंदी होगी। जागृति विहार और शास्त्रीनगर क्षेत्र के बाजार बंद रहेंगे। फिर भी मामले का खुलासा नहीं होता है तो संगठन धरना और प्रदर्शन करेगा। संगठन का अंतिम हथियार शहर में संपूर्ण बंदी होगा। पुलिस भी मामले के खुलासे के प्रयास में लगी है।

वरिष्ठ उपाध्यक्ष कमल ठाकुर ने कहा संगठन की शक्ति को प्रशासन समझ चुका है। व्यापारी के परिवार को शीघ्र इंसाफ मिले इसके लिए अभी हम सिर्फ एक उंगली की शक्ति लगा रहे हैं। महामंत्री दलजीत सिंह ने कहा एकमात्र उद्देश्य है कि व्यापारी के परिवार को इंसाफ मिले। कोषाध्यक्ष पवन मित्तल ने कहा एक अन्य व्यापारिक संगठन द्वारा रविवार की बंदी का आह्वान करने के पीछे उद्देश्य कुछ और है। बैठक से पूर्व शास्त्रीनगर जागृति विहार व्यापार संघ के पदाधिकारियों में महामंत्री जितेंद्र अग्रवाल अट्टू, विरेंद्र शर्मा बिल्लू, विजय गांधी आदि रहे। बैठक में सुधीर रस्तौगी, अंकुर गोयल, अनुज वशिष्ठ, अंकित गुप्ता, देवेंद्र गुप्ता, ओमप्रकाश शर्मा, विजय गांधी, कुलदीप तोमर, संजीव शर्मा, तपन कुमार गोयल, विपिन त्यागी आदि रहे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: रैपिड रेल के विस्तार को मुजफ्फरनगर तक मंजूरी, प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजने का आदेश

विज्ञापन

बंदी पर दो फाड़ हुए व्यापारी
शास्त्रीनगर सेंट्रल मार्केट व्यापार संघ अध्यक्ष किशोर वाधवा ने कहा शनिवार को शास्त्रीनगर सेंट्रल मार्केट की 140 दुकानों को खोला जाएगा। सर्वप्रथम रविवार की बंदी का आह्वान किया गया था। उधर, जागृति विहार सेक्टर-दो व्यापार संघ अध्यक्ष केपी सिंह ने कहा कि रविवार की बंदी का आह्वान करने से पूर्व हमें विश्वास में नहीं लिया गया। हमारा संगठन शनिवार की बंदी का समर्थन करेगा।

नवीन गुप्ता ने की संगठन पदाधिकारियों संग बैठक
संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष नवीन गुप्ता ने संगठन पदाधिकारियों के साथ बैठक कर क्षेत्र के व्यापारियों से फोन पर जनसंपर्क किया। नवीन ने बताया कि संगठन के सभी पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में बैठक कर रहे हैं। पुलिस ने अगर मामले को नहीं खोला तो रविवार की बंदी सफल बंदी होगी। उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह ने आबूलेन, उपाध्यक्ष नीरज मित्तल ने कंकरखेड़ा और अनुज सिंघल ने स्पोर्ट्स गुड्स व्यापारियों के साथ सूरजकुंड पर बैठक कर रविवार की बंदी का व्यापारियों से आह्वान किया। बताया कि हापुड़ रोड, शास्त्रीनगर, दिल्ली रोड, रोहटा रोड, सदर, आबूलेन, कंकरखेड़ा आदि के व्यापारियों से संपर्क किया है। इसके अलावा रिठानी व्यापार संघ ने भी समर्थन किया।

ये संगठन नहीं करेंगे समर्थन
केमिस्ट एसोसिएशन के महासचिव रजनीश कौशल ने कहा कि दवा आवश्यक वस्तु में होने के कारण बंदी के आह्वान का समर्थन नहीं कर रहे हैं। वहीं, रेलवे रोड व्यापार संघ ने भी रविवार की बंदी के समर्थन से इंकार से किया है। मेरठ पेपर विक्रेता संघ ने कहा कि किसी संगठन को समर्थन नहीं करेंगे।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें