फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Murder: मजदूरी के पैसे मांगने पर मार डाला, परिजनों ने शव रखकर लगाया जाम, समझौते के बाद दिया वारदात को अंजाम

Fri, 27 Oct 2023 04:43 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ

सार

Meerut Murder Case : मजदूरी के पैसे मांगने पर राजमिस्त्री की हत्या कर दी।वहीं, पोस्टमार्टम होने के बाद परिजनों ने शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। 
विज्ञापन
मेरठ: परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन देती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ जनपद के परीक्षितगढ़ में इंचौली के ग्राम साधारणपुर निवासी राजमिस्त्री इंदु शेखर (48) की हत्या करने के बाद शव पेड़ पर लटकाने वाले आरोपी विजयपाल को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं, इंदु शेखर के परिजनों ने पोस्टमार्टम के बाद मोर्चरी पर हंगामा कर दिया। शव डीएम आवास पर ले जाने की बात पर अड़ गए।

विज्ञापन


उधर, सिविल लाइन पुलिस ने किसी तरह उन्हें जेल चुंगी पर रोका तो उन्होंने शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। सीओ सिविल लाइन ने मृतक के बेटे और बेटी का भावनपुर थाने में हत्यारोपी से सामने कराया तो परिजन शव लेकर गांव चले गए। एसपी देहात कमलेश बहादुर ने बताया कि दो अन्य हत्यारोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।

इंचौली के साधरणपुर गांव निवासी निवासी इंदु शेखर पुत्र तिरखा सिंह राजमिस्त्री का कार्य करते थे। इंदु शेखर पिछले एक वर्ष से ग्राम धनपुरा निवासी किसान विजयपाल के यहां मकान का निर्माण कार्य कर रहे थे। मकान मलिक विजयपाल पर इंदु शेखर के मजूदरी के ढाई लाख रुपये बकाया होने पर वह लगातार पैसे मांग रहे थे।

मंगलवार को विजयपाल बैंक से रुपये निकालकर देने की बात कहकर इंदु शेखर को अपने खेत पर ले गया था। वहां उसने भाई सुंदर और हर्ष के साथ मिलकर इंदु के साथ गाली-गलौज करते हुए उसकी पिटाई की। इंदु ने भागने का प्रयास किया तो उसके पैर में गोली मार दी। इसके बाद आरोपियों ने बाग में जामुन के पेड़ पर रस्से से फंदा लगाकर इंदु की हत्या कर दी।

वहीं, बृहस्पतिवार को ग्राम प्रधान संगठन जिला प्रभारी अजय सागर के नेतृत्व में जिला पंचायत सदस्य डॉ. विनेश कुमार, रतनपाल जिठौला, प्रमोद, विरेंद्र सिंह, विकास वर्मा, गुडविन, हरकेश, राजेश व परिजनों के साथ दर्जनों ग्रामीण परीक्षितगढ़ थाने पहुंच गए। हंगामा करते हुए फरार आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर दी। पुलिस ने सर्विलांस टीम की मदद से हत्यारोपी विजयपाल को मवाना के झुनझुनी गांव से गिरफ्तार कर लिया। उसके दो करीबियों को भी हिरासत में लिया।

एसपी देहात कमलेश बहादुर ने थाने पहुंचकर हत्यारोपी से पूछताछ की। एसपी देहात ने बताया कि इंदु के बेटे वंश प्रिय ने विजयपाल, उसके भाई सुंदर और बेटे हर्ष के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। दोनों फरार हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। वहीं, शाम को शव का पोस्टमार्टम होने के बाद परिजनों ने हंगामा कर दिया। वे शव लेकर डीएम आवास जाने लगे।

मामले की जानकारी पर सीओ सिविल लाइन अरविंद चौरसिया फोर्स के साथ थाने पहुंचे और परिजनों को जेल चुंगी पर रोक लिया। परिजनों ने शव परीक्षितगढ़ रोड पर रखकर जाम लगा दिया। हत्यारोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने तक शव का अंतिम संस्कार करने से इंकार कर दिया।

सीओ ने उनको बताया कि हत्यारोपी विजयपाल को गिरफ्तार कर लिया गया है, उसे भावनपुर थाने में रखा गया है। सीओ इंदु के बेटे वंश और बेटी को लेकर भावनपुर थाने पहुंचे और आरोपी से सामना कराया। एसपी देहात से परिजनों की फोन पर बात कराकर सुरक्षा का आश्वासन दिया। जिसके बाद साढ़े चार बजे परिजन शव लेकर गांव चले गए।

समझौते के बाद दिया वारदात को अंजाम
राजमिस्त्री इंदु शेखर द्वारा अपनी मजदूरी के रुपये मांगने पर विजयपाल ने जाति सूचक शब्द बोलते हुए जान से मारने की धमकी दी थी। जिस पर राजमिस्त्री ने मकान का निर्माण कार्य बंद कर दिया था। दोनों के बीच विवाद होने पर गांव के लाेगों ने समझौता करा दिया था। लेकिन इसके बाद भी विजयपाल ने इंदु को बेरहमी से मार डाला।

यह भी पढ़ें: UP: किराएदार के कमरे में मिली प्रॉपर्टी डीलर की पत्नी की लाश, देखकर उड़े परिजनों के होश, जांच में जुटे अफसर
विज्ञापन

पोस्टमार्टम में मिली बुलेट, फांसी लगाकर की गई हत्या
एसपी देहात कमलेश बहादुर ने बताया कि राजमिस्त्री इंदु के पोस्टमार्टम में पैर में गोली मिली है। मौत का कारण दम घुटना आया है। हत्यारोपियों ने गोली मारने के बाद फांसी का फंदा लगाकर इंदु को मार डाला।

यह भी पढ़ें: UP: सास ने खून से रंगे हाथ, आठ माह की गर्भवती बहू पर सिलबट्टे से किए ताबड़तोड़ वार, मौत से मचा कोहराम
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें