फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: शादी की धमकी देकर सिरफिरे ने तुड़वा दिया रिश्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
फलावदा। लड़की से जबरन शादी करने की चेतावनी देते हुए एक सिरफिरे युवक ने उसका रिश्ता तुड़वा दिया। लड़की के परिजनों ने सिरफिरे की करतूत का विरोध किया तो उसने पिता-पुत्र को जान से मारने की धमकी दे डाली। पुलिस ने आरोपी का शांति भंग की आशंका में चालान कर दिया।
विज्ञापन

जनपद मुजफ्फरनगर के थाना जानसठ के गांव महलकी निवासी सचिन द्वारा फलावदा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी लड़की को फोन पर परेशान किया जा रहा था। सिरफिरे के दुस्साहस की इंतहा उस वक्त हो गई जब उसने जबरन लड़की को उठा ले जाने की धमकी दे डाली। लड़की की शादी होने वाली थी। घर पर उसकी शादी की तैयारी चल रही थी। सिरफिरे ने उसकी होने वाली ससुराल में लड़की से शादी करने की बात फैलाकर रिश्ता तुड़वा दिया। इसका विरोध लड़की के परिजनों द्वारा किया गया तो आरोपी ने फोन पर लड़की के भाई व पिता को जान से मारने की धमकी दे डाली। युवती के परिजनों ने थाने में आरोपी के खिलाफ शिकायत की है। पुलिस आरोपी को उठा लाई और शांति भंग की आशंका में चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें