संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। सुभाष नगर में सड़क किनारे पड़े कूड़े को नहीं उठाने को लेकर व्यापारियों और आसपास रहने वाले लोगों में आक्रोश है। आरोप है कि सफाई कर्मचारी आते हैं, लेकिन सफाई नहीं करते। सुभाष नगर के रहने वाले अजय गोयल की अभि इलेक्ट्रानिक्स के नाम से घर के पास ही दुकान है। उनकी दुकान के बाहर काफी दिनों से कूड़ा पड़ा है। नाले में पड़ी सिल्ट को भी बाहर निकालकर सड़क पर डाला जा रहा है। अजय गोयल ने नगर निगम के अधिकारियों से मांग रखी है कि वह साफ-सफाई कराएं अन्यथा सब व्यापारी एकत्र होकर आंदोलन के लिए तैयार होंगे। वह महापौर और नगर आयुक्त से भी इस बाबत शिकायत करेंगे।