फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: झालरों की चकाचौंध में टिमटिमा रही दीयों की रोशनी

विज्ञापन
विज्ञापन
-इलेक्ट्राॅनिक सामान की बिक्री बढ़ने से कुम्हारों ने छोड़ा दिया दीये बनाने का काम
विज्ञापन

-अब बदलते दौर में लोग झालरों से रोशन कर रहे घर

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। दीपावली को लेकर बाजारों में तैयारी शुरू हो गई है। ऐसे में दीयों से ज्यादा इलेक्ट्राॅनिक सामान की मांग है। बदलते दौर में लोग झालरों से अपने घरों को रोेशन कर रहे हैं। इसके चलते झालरों की चकाचौंध में दीयों की रोशनी टिमटिमा रही है।

बाजारों में इलेक्ट्रॉनिक सामान की दुकानें सज गई हैं। मिट्टी से बने दीपक भी दुकानों पर सज गए हैं। पूजा के लिए लोग दीयों की खरीदारी कर रहे हैं। मगर दुकानदारों का कहना है कि बदलते दौर के साथ ही दीयों की बिक्री पर भी असर पड़ा है। कुछ लोगों ने दीए बनाने तक काम छोड़ दिया। जो लोग दीपक बना रहे हैं, उनकी बिक्री अच्छी हो रही है।
विज्ञापन

बाजार में 50 रुपये के 100 दीपक बिक रहे हैं। दुकानदारों का कहना है कि आज भी दीपक उसी दर से बिक रहे हैं, जिस दर पर पांच साल पहले बिकते थे। इलेक्ट्राॅनिक सामान की बढ़ती मांग को लेकर मिट्टी के दीयों की मांग घटी है। जबकि बाजार में पानी वाले दीयों की मांग भी तेजी से बढ़ी है।
विज्ञापन


दुकानदार मुकेश कुमार ने बताया कि इस बार दीपावली पर उनके करीब 80 हजार दीपक बिकने की उम्मीद है। इलेक्ट्रॉनिक सामान की मांग बढ़ने से दीपक की बिक्री कम हुई है। कुछ लोगों ने दीये बनाने तक का काम छोड़ दिया। पूजन के लिए ही लोग दीयों की खरीदारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें