फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धरने पर बैठे लेखपाल, नारेबाजी

विज्ञापन
तहसील मुख्यालय पर धरना देते लेखपाल - फोटो : SARDANA
विज्ञापन
धरने पर बैठे लेखपाल, नारेबाजी
विज्ञापन

सरधना/मवाना। तहसील मुख्यालय पर मंगलवार को वेतन और भत्ते व अन्य मांगों को लेकर लेखपालों ने धरना दिया और नारेबाजी की। धरना उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के बैनर तले दिया गया। अध्यक्ष मनवीर सिंह ने बताया कि एसीपी व पेंशन विसंगति के साथ ही पदनाम परिवर्तन आदि कई वर्षों से लंबित चली आ रही हैं। इन सभी मांगों को लेकर लेखपाल संघर्ष कर रहे हैं। धरने पर बैठ लेखपालों ने कहा कि उनकी मांगो पर वर्षों से आवाज उठाने के बाद भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है। चेतावनी देते हुए कहा कि मांग पूरी न होने तक संघर्ष जारी रहेगा। इस दौरान लेखपालों ने जमकर नारेबाजी की। इस मौके पर अध्यक्ष मनवीर सिंह, सचिव सुरेश शर्मा, राकेश भारती, रामलाल, हरिदास आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं मवाना शाखा के बैनर तले लेखपालों ने हड़ताल की और एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। लेखपालों ने अपनी मांगों को लेकर हड़ताल रखी। मुख्य सचिव उप्र. शासन के नाम एसडीएम अंकुर श्रीवास्तव को ज्ञापन देकर पेंशन विसंगति, प्रोन्नति आदि के संबंध में 13 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन देने वालों में राधेश्याम शर्मा, अरविंद कुमार, सतेंद्र कुमार, जितेंद्र कुमार वर्मा, बिशंबर सिह, प्रमोद उपाध्याय व महेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें