फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुराल वालों ने विवाहिता को मारपीट कर हाईवे पर फेंका

विज्ञापन
विज्ञापन
सरूरपुर(मेरठ)। दहेज की मांग पूरी न होने पर महिला को मायके से ससुराल लाते समय ससुराल पक्ष के लोगों ने रास्ते में महिला से मारपीट की। विरोध करने पर फंदा डाला तो शोर सुनकर आसपास के खेतों में काम रहे किसान दौड़ पड़े। लोगों को आता देख आरोपी महिला को छोड़कर फरार हो गए। पीड़ित ने विदेश में नौकरी करने वाले पति सहित पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

गांव गोटका निवासी शोभा पुत्री राज सिंह ने तहरीर दी। शोभा ने बताया कि उसकी शादी लगभग 10 साल पहले गांव हिरनवाड़ा थाना बाबरी जिला शामली निवासी दीपक के साथ हुई थी। विवाहिता ने बताया कि दीपक आयरलैंड में नौकरी करता है। दोनों का नौ साल का एक पुत्र भी है। आरोप है कि ससुराल वाले शादी के बाद से ही दहेज के लिए उसे प्रताड़ित करते आ रहे हैं। मायके वालों ने कई बाद उन्हें रुपये दे भी दिए, लेकिन ससुराल वाले नहीं माने। कुछ दिन पहले मारपीट करके जान से मारने का प्रयास किया गया। जिससे वह जान बचाकर मायके आ गई। अगले दिन ससुराल वाले मायके पहुंचे और गलती मानते हुए वापस उसे ससुराल ले जाने लगे। महिला ने बताया कि रास्ते में ही ससुराल वालों ने फंदा लगाकर उसे मारने का प्रयास किया। उसकी चीख-पुकार सुनकर खेतों पर काम कर रहे ुलोग दौड़े तो आरोपी उसे छोड़कर फरार हो गए। पीड़िता ने पति दीपक, सास संतोष, ससुर रणधीर, देवर सूरज तथा जेठ मुकेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। इस मामले में थाना पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें