फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलेक्शन एजेंट बाइक सवार बदमाशों ने चाकू के बल पर लूट लिया कैश

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। भटीपुरा गांव से कलेक्शन कर रहे एक कपंनी के एजेंट से नंगलामल के पास तीन बदमाशों ने 28 हजार 500 रुपये लूट लिए। बदमाश एटीएम कार्ड और बेग भी ले गए। पीड़ित ने थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन

अमरोहा जनपद के गांव शाहपुर रझौड़ा निवासी सन्नी देओल पुत्र नन्हें सिंह सेटिन क्रेडिट केयर लिमिटेड कंपनी में कलेक्शन एजेंट है। मंगलवार सुबह 10 बजे सन्नी देओल किठौर थाना क्षेत्र के गांव भटीपुरा से कैश कलेक्शन कर मुंडाली जा रहा था। गांव नंगामल से निकलकर मुंडाली रोड पर पहुंचा तो पहले से बाइक लेकर खड़े तीन बदमाशों ने उसकी बाइक रुकवा ली। बदमाशों ने उससे 28 हजार 500 रुपये, एटीएम कार्ड और बैग लूट लिया। बदमाश नंगलामल की तरफ फरार हो गए। पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। मुंडाली थाना प्रभारी रवि चंद्रवाल घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने बदमाशों को काफी तलाश किया, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। एसओ ने बताया कि शुगर मिल एवं बैंक के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से बदमाशों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें