फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: शहर के छह होटल रेस्टोरेंट के बेसमेंट में संचालित है किचन

विज्ञापन
विज्ञापन
नोट: विशेष न्यूज...
विज्ञापन

दिल्ली अग्निकांड के बाद मेरठ के होटल एवं रेस्टोरेंट संचालकों को सतर्क रहने की गई अपील

होटलियर्स एसोसिएशन ने 320 से अधिक सदस्यों को जारी किए सुरक्षा संबंधी निर्देश

फायर उपकरणों, बेसमेंट किचन और आपातकालीन व्यवस्थाओं की जांच पर दिया जोर

माई सिटी रिपोर्टर

मेरठ। दिल्ली के मालवीय नगर स्थित एक होटल रेस्टोरेंट में बुधवार को हुए भीषण अग्निकांड में 21 लोगों की मौत के बाद मेरठ होटलियर्स एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन ने जन सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए जिले के होटल एवं रेस्टोरेंट संचालकों से अग्नि सुरक्षा व्यवस्थाओं की तत्काल समीक्षा करने की अपील की है। दिल्ली की घटना में होटल और रेस्टोरेंट संचालित भवन में आग लगने से बड़ी जनहानि हुई। जिसके बाद सुरक्षा मानकों को लेकर चिंता बढ़ गई है। शहर के छह होटल रेस्टोरेंट के बेसमेंट में किचन संचालित है।
होटलियर्स एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के महामंत्री विपुल सिंघल ने बताया कि संस्था में मेरठ के लगभग 320 होटल एवं रेस्टोरेंट पंजीकृत हैं। जनपद में 650 से अधिक प्रतिष्ठान संचालित हो रहे हैं। दिल्ली के अग्निकांड की घटना के बाद एसोसिएशन ने फोन एवं व्हाट्सएप के माध्यम से सभी संचालकों से संपर्क कर अग्निशमन उपकरणों, फायर होजरील, पानी के स्टोरेज टैंकों, अग्निशमन सिलिंडरों की वैधता तथा अन्य सुरक्षा व्यवस्थाओं की जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


उपाध्यक्ष एवं होटल हारमनी के संचालक नवीन अरोड़ा ने कहा कि अधिकांश प्रतिष्ठानों में अग्नि सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम हैं। विशेष रूप से उन प्रतिष्ठानों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है जहां बेसमेंट में भोजन तैयार करने, रसोई संचालन अथवा भोजन परोसने का कार्य किया जाता है। दिल्ली अग्निकांड की प्रारंभिक रिपोर्टों में भी आग के रेस्टोरेंट क्षेत्र अथवा बेसमेंट से फैलने की आशंका जताई गई है,। जिसके चलते ऐसे क्षेत्रों में सुरक्षा मानकों के पालन की आवश्यकता और बढ़ जाती है।
अध्यक्ष सुबोध गुप्ता ने कहा कि शहर के होटल एवं रेस्टोरेंट संचालक अपने ग्राहकों और कर्मचारियों की सुरक्षा के प्रति पूरी तरह सजग हैं। सभी प्रतिष्ठानों से समय-समय पर सुरक्षा उपकरणों की जांच, रखरखाव तथा आपातकालीन निकास मार्गों की उपलब्धता सुनिश्चित करने का आग्रह किया गया है। भविष्य में किसी भी प्रकार की दुर्घटना की संभावना को रोका जा सके।
विज्ञापन

संगठन के मंत्री सचिन गोयल ने कहा कि सुरक्षा के प्रति थोड़ी सी सतर्कता भी बड़े हादसों को टाल सकती है। ऐसे में जनहानि को रोका जा सकता है। इसलिए सभी संचालकों को अग्नि सुरक्षा नियमों का कड़ाई से पालन करना चाहिए। हम अपने स्टॉफ, ग्राहक और खुद के लिए भी सतर्क हैं।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें