रविवार को भी संगठन की ओर से मिल के बाहर दिया गया धरना
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। किसान मजदूर संगठन की ओर से 24 अक्तूबर को नंगलामल चीनी मिल के बाहर महापंचायत होगी। इसमें संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर पूरन सिंह पहुंच सकते हैं। यह निर्णय रविवार को संगठन की ओर से मिल पर चल रहे धरने के दौरान लिया गया।
संगठन के महानगर अध्यक्ष विजय राघव ने बताया कि नंगलामल गांव में मिल प्रबंधन की ओर से कोई विकास कार्य नहीं कराया गया है, जबकि क्षेत्र में कोई भी फैक्टरी हो उसे सोशल रिस्पोंसबिलीटी फंड से क्षेत्र में कार्य करना होता हैँ। यही नहीं मिल प्रबंधन की ओर से युवाओं को रोजगार के अवसर भी नहीं दिए जा रहे हैं। इसे अलावा मिल की समिति का कार्यालय गांव में ही बनाए जाने की मांग को लेकर मिल प्रबंधन की ओर से धरना दिया गया। मांगे न माने जाने के कारण संगठन की ओर से अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया गया है जो दूसरे दिन भी जारी रहा। अब 24 को संगठन की महापंचायत होगी। इस मौके पर युवा जिलाध्यक्ष अंशुल तोमर, चरण सिंह, राहुल, विकास आदि मौजूद रहे।