सरधना। नगर पालिका परिषद सभागार में विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश, आत्मनिर्भर भारत – आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश शताब्दी संकल्प के अंतर्गत एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में विकसित उत्तर प्रदेश के संकल्प को साकार करने के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, बुनियादी ढांचा और नगरीय विकास जैसे विभिन्न विषयों में ठोस सुझाव प्रस्तुत किए गए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता पालिका अध्यक्ष सबीला बेगम ने की। अधिशासी अधिकारी दीपिका शुक्ला मुख्य अतिथि रही। अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी ने सभी प्रतिभागियों को शासन द्वारा जारी क्यूआर कोड पर अपने सुझाव साझा करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि यदि हर नागरिक अपनी जिम्मेदारी समझते हुए सहयोग दे तो वर्ष 2047 तक सरधना और पूरा प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को छू सकता है। कार्यक्रम में नगर पालिका के सभी सम्मानित सभासद, नगर के सम्मानित नागरिक, जनप्रतिनिधि एवं पालिका का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
संगोष्ठी में विचार रखते अधिशासी अधिकारी मनोज कुमार शर्मा । (परीक्षितगढ)