मोदीपुरम - दयावती मोदी अकादमी में आयोजित कार्यक्रम में शामिल।
मोदीपुरम। दयावती मोदी एकेडमी में स्पिक मैके संस्था की ओर से पश्चिम बंगाल के प्रसिद्ध छाऊ नृत्य के कलाकार तारापद रजक व उनके दल ने शानदार प्रस्तुति दी। दीवान पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर एचएम राउत ने इस दल का स्वागत किया। तारापद रजक के साथ उनके दल प्रशांत महतो, साधु महतो, सुशांत रजक, कीर्तन बागड़ी, विभूति महतो, अंबरीष महतो, निरंजन, अमित बागड़ी, विष्णु, सुकुमार ने लयबद्ध संगत करते हुए जन-समूह को भक्ति के रस से सराबोर कर दिया। छाऊ नृत्य के माध्यम से महिषासुर-वध की कथा को प्रस्तुत किया। इसके साथ ही दुर्गा मां के सभी नौ रूपों में रौद्र रस की रोमांचक प्रस्तुति दी गई। विद्यालय की निदेशक-प्रधानाचार्य डॉ. ऋतु दीवान कहा कि इस आयोजन ने विद्यार्थियों को नया अनुभव प्रदान किया। संवाद