फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी और बेटे के हत्यारोपी को जेल भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
पत्नी और बेटे के हत्यारोपी को जेल भेजा
विज्ञापन

खरखौदा। क्षेत्र के गांव जाहिदपुर में मंगलवार को शराबी युवक ने गर्भवती पत्नी की गला रेतकर और नौ माह के पुत्र का गला घोंटकर हत्या कर दी थी। आरोपी को परिजनों ने पुलिस को सौंप दिया था। बुधवार को पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

गांव जाहिदपुर में मोनू पुत्र शौराज सिंह नशे का आदि है। उसकी पत्नी निशा शराब पीने का विरोध करती थी। इसे लेकर कई बार उनमें झगड़ा हो चुका था। सोमवार शाम मोनू का पत्नी से फिर विवाद हो गया। मंगलवार को जब परिवार के सभी सदस्य अपनी रिश्तेदारी में गए हुए थे तब मोनू ने पत्नी निशा का चाकू से गला रेत दिया। जब उसकी मौत नहीं हुई तो मोनू ने पास में रखे बेलचे से पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। उसने नौ माह के बेटे मयंक का भी गला घोटकर हत्या कर दी थी। हत्या करने के बाद जब मोनू अपना बैग पैक कर घर से भागने लगा तो परिजनों ने पुलिस को सूचित कर मोनू को गिरफ्तार करा दिया था। इस मामले में निशा के पिता ने पति सहित बेटी की सास, ससुर व जेठ के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया था। बुधवार को पुलिस ने आरोपी पति मोनू को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें