फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम पंचायत चुनाव में नौ मतों से जीतीं खौरून्निशा

विज्ञापन
गांव कायस्थ बढढा में ग्राम प्रधान के लिए पुन: मत गिनने पर खेरूनिशा के अधिक मत मिलने पर उनके समर्थ? - फोटो : KITHOR
विज्ञापन
ग्राम पंचायत चुनाव में नौ मतों से जीतीं खौरून्निशा
विज्ञापन

माछरा। ग्राम पंचायत कायस्थ बड्ढा में वर्ष 2015 में ग्राम पंचायत चुनाव में फिर से हुई वोटों की गिनती में उस वक्त दूसरे स्थान की प्रत्याशी के 9 वोट ज्यादा मिले। जिस पर वर्तमान प्रधान के यहां उदासी छाई है। वहीं कुछ ग्र्रामीणों ने उस वक्त की सत्ता पार्टी पर जबरन वर्तमान प्रधान को जिताने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

मामला माछरा ब्लॉक के कायस्थ बड्ढा गांव का है। 2015 के पंचायत चुनाव में वर्तमान प्रधान रूबी और खौरून्निशा में टक्कर थी। परिणाम में रूबी को 18 वोटों से विजयी घोषित किया गया था। उसके बाद से रूबी ग्र्राम प्रधान हैं। खौरून्निशा ने वोटों की गिनती में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए अधिकारियों से शिकायत की थी। जिसमें एसडीएम मवाना की कोर्ट में मुकदमा किया था। सोमवार फिर से मतगणना की गई। जिसमें खैरूनिशा के 1065 तो ग्राम प्रधान रूबी परवीन के 1056 वोट निकले। जिसके चलते पराजित खौरून्निशा के 09वोट अधिक निकले। एसडीएम मवाना ने जिला निर्वाचन कार्यालय को नौ वोटों की रिपोर्ट बनाकर भेजने की बात कही। वहीं वोट अधिक मिलने पर खौरून्निशा पत्नी हामिद अली पक्ष में जश्न का माहौल हो गया। समर्थकों ने मिठाई बांटी। गांव के तनवीर अहमद, नूर मोहम्मद, हाजी कालू, सैयाद, वसीम, शरीफ, मुस्तफा आदि ने कहा कि 2015 के चुनाव मे प्रधान पद की मतगणना में सत्ता पार्टी के एक नेता के दबाव में खौरून्निशा को हारा घोषित कराया गया। जबकि वह जीत रही थीं उसी के आधार पर उसने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। वहीं मंगलवार को आए इस निर्णय से वर्तमान प्रधान रूबी के यहां उदासी छा गई। घर पर भी कोई नहीं मिला। हालांकि ग्रामीणों का यह भी कहना है रूबी प्रधान को हटाया जाना गलत है इससे गांव में जो विकास कार्य चल रहे है प्रभावित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें