फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: तजपुरा गांव में धूमधाम से निकली कलश यात्रा, जयकारों से गूंजा गांव

विज्ञापन
बहसूमा। तजपुरा गांव में निकाली गई कलश यात्रा
विज्ञापन
बहसूमा। क्षेत्र के तजपुरा गांव में सोमवार को भक्ति और आस्था का सैलाब उमड़ा। श्रीमद्भागवत कथा के आयोजन से पूर्व गांव में भव्य कलश यात्रा निकाली गई। पीले वस्त्र धारण कर सिर पर कलश रखे महिलाओं ने पूरे गांव की परिक्रमा की।
विज्ञापन

इस दौरान जय श्री राधे और जय श्री कृष्ण के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया। कलश यात्रा की शुरुआत गांव के शिव मंदिर से हुई। मुख्य यजमान ने विधिविधान से पूजन कराया। इसके बाद 108 महिलाएं सिर पर कलश रखकर यात्रा में शामिल हुईं। आगे डीजे और ढोल-नगाड़े चल रहे थे, जिनकी धुन पर श्रद्धालु नाचते-गाते चल रहे थे। यात्रा गांव के मुख्य मार्गों से होते हुए कथा स्थल तक पहुंची। आयोजक विपिन चपराना, समाजसेवी आनंद बंसल, अमित चपराना और काशीराम ने बताया कि गांव में 15 जून तक श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन होगा। कथावाचक आचार्य अमित शास्त्री कथा का वाचन करेंगे। यात्रा के समापन पर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें