फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मवी में वृद्ध महिला को घायल कर कुंडल लूटे, दूसरे घर से लाखों के जेवर चोरी किए

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

परीक्षितगढ़। थाना क्षेत्र के मवी गांव में रविवार रात बदमाशों ने आतंक मचाया। एक ही रात में दो अलग-अलग घटनाओं को अंजाम देते हुए, पहले एक मकान की दीवार फांदकर सेफ का ताला तोड़ा और लाखों के जेवरात उड़ा ले गए। इसके बाद, लगभग सौ मीटर की दूरी पर एक वृद्ध महिला के कानों से कुंडल नोच लिए, जिससे वह घायल हो गई। दोनों ही मामलों में पीड़ित परिवारों ने पुलिस को सूचना दी है। पुलिस ने अभी प्राथमिकी दर्ज नहीं की है।
पहली वारदात: लाखों के जेवर चोरी किए
ग्राम मवी निवासी सुशील पुत्र शीतल प्रसाद अपने मां सावित्री के साथ मकान के आंगन में सो रहे थे। इसी दौरान देर चोरों ने मकान की दीवार फांदकर घर में घुसपैठ की। उन्होंने कमरे में रखी सेफ का ताला तोड़ा और उसमें रखे सोने के चार तोले कड़े और दो जोड़ी पाजेब चोरी कर लिए। सुबह करीब चार बजे जब सुशील पशुओं को चारा देने के लिए उठे, तो उन्होंने जेवरों के खाली बैग देखे और कमरे में जाकर सेफ से जेवर गायब पाए। इस घटना से पीड़ित परिवार सदमे में है।
विज्ञापन

दूसरी वारदात: वृद्ध महिला से कुंडल लूटे, घायल
बदमाशों के हौसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने पहली वारदात के कुछ ही देर बाद, घटनास्थल से लगभग सौ मीटर की दूरी पर स्थित एक अन्य घर को निशाना बनाया। गांव निवासी रमानंद शर्मा की पत्नी उषा देवी चारपाई पर सो रही थीं। इसी दौरान बदमाशों ने घर में घुसकर उनके कानों से सोने के कुंडल खींचने का प्रयास किया। उषा देवी की नींद खुल गई और उन्होंने विरोध किया। इसी दौरान बदमाशों ने महिला के साथ मारपीट की और जबरन उनके कानों से कुंडल लूटकर फरार हो गए। इस वारदात में महिला के दोनों कान घायल हो गए।
ग्रामीणों में रोष, पुलिस की सक्रियता
दो घरों में हुई लूट व चोरी की घटना से गांव में आक्रोश का माहौल है। बड़ी संख्या में ग्रामीण पीड़ित परिवारों के घरों पर इकट्ठा हो गए और उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और पीड़ित परिवारों से जानकारी ली। पुलिस ने ग्रामीणों के साथ मिलकर आसपास के जंगलों में बदमाशों की तलाश भी की, लेकिन फिलहाल उनका कोई सुराग नहीं लग सका है।
विज्ञापन

पीड़ित सुशील और उषा देवी के परिजनों ने थाने में अलग-अलग तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जल्द से जल्द बदमाशों को पकड़ने का आश्वासन दे रही है। हालांकि, पुलिस ने किसी भी मामले में प्राथमिकी दर्ज नहीं की है। एसपी देहात अभिजीत कुमार का कहना है कि पुलिस जांच पड़ताल कर रही है, जन्द आरोपियों को पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें