फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मेनका गांधी के बयान का जैन समाज ने किया विरोध

Mon, 29 Jun 2026 05:35 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
- भारतीय जैन मिलन ने प्रधानमंत्री के नाम जिलाधिकारी कार्यालय में सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

श्रसंतों की पिच्छिका को लेकर दिए बयान से नाराज
- कहा मेनका के बयान से समाज की भावनाएं आहत हुई
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। भारतीय जैन मिलन के पदाधिकारियों एवं जैन समाज के प्रतिनिधियों ने पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी द्वारा जैन दिगंबर संतों की पिच्छिका को लेकर दिए गए बयान पर विरोध प्रकट किया। भारतीय जैन मिलन के पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री के नाम जिलाधिकारी कार्यालय में ज्ञापन दिया।
भारतीय जैन मिलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश जैन ऋतुराज ने कहा कि जैन धर्म जियो और जीने दो का संदेश देने वाला धर्म है। ऐसे में जैन संतों द्वारा उपयोग की जाने वाली पिच्छिका के संबंध में गलत एवं भ्रामक आरोप लगाना जैन समाज की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जैन धर्म में अहिंसा का पालन सूक्ष्मतम स्तर तक किया जाता है। जैन संत जीवों की रक्षा के लिए अत्यंत सावधानी बरतते हैं। पिच्छिका का उपयोग भी सूक्ष्म जीवों की रक्षा के उद्देश्य से किया जाता है। पिच्छिका के लिए मोरों की हत्या किए जाने का आरोप पूरी तरह निराधार एवं तथ्यहीन है।
विज्ञापन

सुरेश जैन ऋतुराज ने बताया कि मोर अपने पंख प्राकृतिक रूप से छोड़ते हैं। इन्हें एकत्र कर पिच्छिका बनाई जाती है। उन्होंने कहा कि धार्मिक भावनाओं को आहत करने एवं सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाले बयानों के संबंध में विधिसम्मत कार्रवाई की जाए। भारतीय जैन मिलन ने केंद्र सरकार से इस विषय पर गंभीरता से संज्ञान लेकर उचित कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें