दौराला - पंचमुखी हनुमान मंदिर में भंडारे में शामिल लोग। स्रोत: स्वयं
दौराला। दौराला कस्बे के पंचमुखी मंदिर में धार्मिक श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ सुंदरकांड पाठ, हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ एवं भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर पूजा-अर्चना की और प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम का आयोजन घनश्याम पाठक की मौजूदगी में संपन्न हुआ। सुंदरकांड और हनुमान चालीसा के पाठ से मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल में सराबोर रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान हनुमान से सुख-समृद्धि और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान सीमा प्रधान, मुकेश चौधरी, सुनील अहलावत, रामवीर अहलावत, भारतवीर, चांदवीर, संजीव, सचिन पाराशर, दीपक आदि मौजूद रहे।