फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: किसानों की जमीन अधिग्रहण का मुद्दा अखिलेश यादव के सामने उठाया

विज्ञापन
अखिलेश यादव से किसानों की समस्या रखने खरखौदा निवासी इंद्रमुनि त्यागी व किठौर विधायक शाहिद मंजूर
विज्ञापन
- सपा अध्यक्ष ने किसानों को पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खरखौदा। गंगा एक्सप्रेसवे के औद्योगिक गलियारे के लिए खरखौदा क्षेत्र के छतरी, खड़खड़ी और गोविंदपुरी गांवों के किसानों की जमीन अधिग्रहण का मामला बुधवार को लखनऊ स्थित सपा कार्यालय में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के सामने उठाया गया। सपा नेता इन्द्रमुनि त्यागी और किठौर विधायक शाहिद मंजूर ने किसानों की समस्याओं से सपा अध्यक्ष को अवगत कराया।
उन्होंने बताया कि करीब डेढ़ वर्ष से किसान जमीन अधिग्रहण के विरोध में धरने पर बैठे हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका है। आरोप लगाया कि करीब 10 वर्षों से सर्किल रेट में बढ़ोतरी नहीं की गई है। प्रशासन पुराने सर्किल रेट के आधार पर किसानों की जमीन लेने का प्रयास कर रहा है। बाजार मूल्य के आधार पर मुआवजा भी तय नहीं किया जा रहा है। इससे किसानों के सामने जमीन जाने के बाद भूमिहीन होने और भविष्य में आर्थिक संकट का खतरा है।
विज्ञापन

विधायक शाहिद मंजूर ने कहा कि या तो किसानों की जमीन का अधिग्रहण रद्द किया जाए अथवा भूमि अधिग्रहण कानून-2013 के आधार पर मुआवजा निर्धारित किया जाए। उन्होंने बताया कि वर्तमान में इन गांवों में जमीन का बाजार भाव करीब एक करोड़ रुपये प्रति बीघा है। किसानों को उनकी जमीन का उचित मूल्य नहीं मिलने पर उनके सामने गंभीर संकट खड़ा हो जाएगा।
विज्ञापन

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने किसानों को पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सपा की सरकार बनने पर सर्किल रेट को बाजार भाव के बराबर किया जाएगा और किसानों को बाजार दर के अनुसार मुआवजा दिलाया जाएगा।
इस दौरान अनुराग त्यागी, ईश्वर पोसवाल, विनीत पायला, प्रताप गुर्जर, हरेंद्र ताऊ, केडी शर्मा, चौ. पुष्पेंद्र और चौ. सुभाष वीर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें