फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: संगठन विस्तार और हिंदू समाज को संगठित करने पर चर्चा

विज्ञापन
अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल की बैठक। (मवाना)
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल की जिला बैठक संपन्न
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल की आयोजित जिला बैठक में संगठन विस्तार और हिंदू समाज को संगठित करने पर चर्चा हुई।
राजवंशी धर्मशाला में संपन्न हुई बैठक में अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री ईश्वरीय ने अखंड भारत संकल्प दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला और प्रत्येक व्यक्ति तक इसकी जानकारी पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने हर मंदिर में हनुमान चालीसा केंद्र संचालित करने और प्रत्येक ब्लॉक व ग्राम स्तर तक समितियों का सुचारु संचालन सुनिश्चित करने का आग्रह किया। संचालन प्रांत संगठन मंत्री प्रमोद ने किया।
प्रांत उपाध्यक्ष प्रेमपाल चौहान और राष्ट्रीय बजरंग दल के प्रांत उपाध्यक्ष प्रदीप त्यागी ने हिंदू समाज से एकजुट रहने की अपील की। विभाग मंत्री सुभाष गाबा ने कई नवीन दायित्वों की घोषणा की। सुरेश वाधवा को राष्ट्रीय किसान परिषद का जिलाध्यक्ष, अवनीश कुमार को जिला उपाध्यक्ष, रत्नेश दयाल गुप्ता को राष्ट्रीय व्यापार परिषद का जिला उपाध्यक्ष और अंकुर रस्तोगी को नगर अध्यक्ष मवाना बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृजकिशोर शर्मा को हस्तिनापुर ब्लॉक अध्यक्ष, सचिन मोतला को राष्ट्रीय बजरंग दल का जिला मंत्री, अमित रस्तोगी बल्ले को मवाना नगर अध्यक्ष, संदीप जाटव को नगर उपाध्यक्ष और बहसूमा से सुरेशपाल को नगर अध्यक्ष और सतीशपाल को नगर उपाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया। इस अवसर पर विभाग महामंत्री गौरव गर्ग, महेंद्र सिंह फौजी, जिलाध्यक्ष संदीप गुर्जर, महेश आर्य, रोहित सोनी, गोपाल गुप्ता और आदित्य कंसल सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल की बैठक। (मवाना)

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें