फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: शिक्षा व्यवस्था और किसानों की समस्याओं का मुद्दा गूंजा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लावड़। जलालपुर गांव में किसान-मजदूर विचार गोष्ठी एवं जनसभा आयोजित हुई। इसमें सरधना विधायक अतुल प्रधान ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने शिक्षा व्यवस्था और किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया।
कार्यक्रम का आयोजन नरेश मीणा के नेतृत्व में किया गया। विधायक ने पूर्व विधायक पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव में जनता ने उन्हें जवाब दिया। प्रधान ने लोकतंत्र में जनता के फैसले को सर्वोपरि बताया। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों को जनता के हितों के लिए काम करना चाहिए। विधायक ने युवाओं के भविष्य पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने भर्ती परीक्षाओं में लगातार पेपर लीक होने की घटनाओं का जिक्र किया।
विज्ञापन

प्रधान ने निजी स्कूलों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि अभिभावकों पर अनावश्यक आर्थिक बोझ डाला जा रहा है। स्कूलों द्वारा निर्धारित दुकानों से सामान खरीदने के लिए दबाव बनता है। किसानों की स्थिति लगातार खराब होती जा रही है। सब्जियों और अन्य फसलों के दाम गिर रहे हैं। खेती की लागत भी बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन

किसान को उसकी उपज का लाभकारी मूल्य नहीं मिल पा रहा है। प्रधान ने कहा कि सरकार किसानों की आय दोगुनी करने का दावा करती है लेकिन जमीनी स्तर पर किसान आर्थिक संकट से जूझ रहा है। उन्होंने भाजपा पर चुनावी राजनीति को लेकर भी हमला बोला। कहा कि जनता के मूल मुद्दों से ध्यान भटकाने की कोशिश की जाती है। विधायक ने ग्रामीणों से एकजुट रहने और अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाने का आह्वान किया। उन्होंने लावड़ से गांव सैनी तक बनाई जा रही सड़क का उद्घाटन भी किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें