फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में बढ़ता जा रहा हवाला का नेटवर्क, 45 लाख की विदेशी करेंसी मिलने पर खुफिया एजेंसियां अलर्ट

Fri, 14 Feb 2020 12:14 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विदेशी करेंसी मामला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

देवबंद निवासी युवक से दिल्ली एयरपोर्ट पर चेकिंग में 45 लाख की विदेशी करेंसी मिलने के बाद खुफिया एजेंसियां सक्रिय हैं। माना जा रहा है कि यह मामला हवाला से जुड़ा हो सकता है। मुजफ्फरनगर के भी दो सराफ सहित तीन लोग हवाला और टेरर फंडिंग के मामले में काफी समय से जेल बंद हैं। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: आखिर कौन है मुराद अली, जिसे दिल्ली एयरपोर्ट पर 45 लाख की विदेशी करेंसी के साथ पकड़ा था, तस्वीरें
विज्ञापन


10 नवंबर 2019 को ही एनआईए की टीम ने मुजफ्फरनगर के थाना छपार क्षेत्र के गांव खामपुर निवासी जावेद अली को गिरफ्तार किया था। तब खुलासा हुआ था कि आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैय्यबा को आतंकी गतिविधियों के लिए धन मुहैया कराया जा रहा है। इस मामले में एनआईए ने नवंबर-2017 में मुकदमा दर्ज किया था, जिसमें पांच लोगों को गिरफ्तार किया था। इनमें मुजफ्फरनगर शहर के नामचीन सराफ आदीश कुमार जैन और दिनेश उर्फ अंकित गर्ग निवासी सराफा बाजार शामिल थे। जांच के दौरान छपार थाना क्षेत्र के गांव खामपुर निवासी जावेद अली का नाम भी प्रकाश में आया था। हवाला के जरिए सऊदी अरब से यहां धन भिजवाया था। एनआईए को दो साल से जावेद अली की तलाश थी। हवाला मामले में तीनों आरोपी अभी भी जेल में है। इसके अलावा शहर से सटे कई गांव में भी एनआईए कई बार आकर जांच कर चुकी है। इन गांव के अधिकांश युवक सऊदी अरब में रहते हैं, जो हवाला से धन भेजते है। साथ ही सोने की भी तस्करी करते हैं।
विज्ञापन


नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें