फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकर की दरांती से काटकर हत्या, खेत में खून से पथलथ मिला शव, दो हिरासत में

Thu, 13 Feb 2020 11:28 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बागपत के निरपुड़ा गांव में खेत में गन्ना काटने गए किसान के नौकर की उसकी ही दरांती से गर्दन और चेहरे पर वार कर हत्या कर दी गई। नौकर को तलाशते हुए किसान खेत में पहुंचा, तो उसकी लाश मिली। पुलिस ने शक के आधार पर दो युवकों को हिरासत में लिया है। एसपी ने जल्द खुलासा करने का दावा किया है।

विज्ञापन


निरपुड़ा गांव के किसान आनंद पुत्र रघुवीर ने चार माह पहले परिचितों के माध्यम से खेत में कार्य करने के लिए झारखंड के साहिबगंज जिले के गांव रामबोटिया निवासी ताल मुरमू (30) पुत्र रघु को रखा था। किसान के खानदान में एक लड़के की शादी थी। परिवार के सदस्य बरात में गए थे। बुधवार शाम ताल मुरमू खेत पर गन्ना काटने गया था। रात के समय परिवार के सदस्य बरात से लौटे। ताल मुरमू घर नहीं पहुंचा तो उसकी तलाश की गई। बृहस्पतिवार सुबह ताल मुरमू का लहूलुहान शव खेत में पड़ा मिला। उसकी गर्दन और चेहरे पर वार किए गए थे। परिवार के लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। एसपी प्रताप गोपेंद्र यादव घटनास्थल पर पहुंचे। जांच-पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया। 

यह भी पढ़ें: पत्नी की गोली मारकर हत्या, तमंचा हाथ में लेकर थाने पहुंचा पति, ये रही कत्ल की वजह
विज्ञापन
विज्ञापन


एसओ रमेश सिंह ने बताया कि किसान आनंद ने अज्ञात हत्यारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। मृतक के पास खून सनी दरांती और साइकिल पड़ी थी। एसपी प्रताप गोपेंद्र यादव ने बताया कि शक के आधार पर दो लोगों को हिरासत में लिया है, जल्द खुलासा किया जाएगा।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें