फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: जाम से जूझे चौक-चौराहे, परेशान रहे लोग

Tue, 18 Nov 2025 09:49 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
यातायात माह में बुरा हाल, स्कूलों की छुट्टी के बाद अधिकांश जगह लगता है जाम
विज्ञापन

फोटो के साथ
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। शहर को जाम से निजात नहीं मिल रही। मंगलवार को भी शहर के चौराहे जाम से जूझते रहे। बेगमपुल, भूमिया पुल, हापुड़ अड्डे पर सुबह और शाम को जाम लगा और इनमें फंसे वाहनों में लोग परेशान रहे। लोगों का कहना है कि यातायात पुलिस जाम खुलवाने से ज्यादा चालान करने में ज्यादा मेहनत कर रही है।
बेगमपुल पर डेरावाल जूस कार्नर से लेकर नाला रोड पर जवाहर क्वार्टर तक दोपहर में लंबा जाम लगा रहा। दो दिन पहले भी इसी जगह जाम से लोग परेशान हुए थे। शाम तीन बजे के आसपास यहां जाम का बुरा हाल हो जाता है। शारदा रोड, भूमिया पुल, हापुड़ अड्डे से हापुड़ रोड, दिल्ली रोड पर भी जाम में लोग फंसे रहे।
विज्ञापन

दरअसल दोपहर दो बजे से शहर के स्कूलों में छुट्टी हो जाती है। इस कारण दो बजे से शाम चार बजे तक शहर के अधिकांश चौराहे और मार्गाें पर जाम के हालात रहे।
विज्ञापन


दिल्ली रोड पर केसर गंज, रेलवे रोड चौराहा, फुटबॉल चौक पर शाम को जाम रहा। खैरनगर, लाला का बाजार, वैली बाजार में जाम से लोग परेशान रहे।

लालकुर्ती पैंठ, आबूलेन और सदर बाजार में यातायात व्यवस्था चौपट हो गई। गढ़ रोड पर हारमनी होटल के पास क्षतिग्रस्त पुलिया का निर्माण एवं सडक चौड़ीकरण की वजह से भी रूट डायवर्जन के चलते एल. ब्लाक शास्त्रीनगर और तेजगढ़ी चौराहे पर भी लंबे जाम से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
पुलिस का चालान पर अधिक ध्यान
यातायात माह में पुलिस वाहनों से काली फिल्म हटाने और तीन सवारी वाले वाहनों के खिलाफ चालान की कार्रवाई सबसे ज्यादा कर रही है। इस वजह से यातायात पुलिस का ज्यादा ध्यान इसी को लेकर है। यह भी जाम का सबसे बड़ा कारण है।एसपी यातायात राघवेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि वाहनों का दबाव अधिक होने के चलते धीमी गति से यातायात चल रहा है। जाम से निबटने के लिए यातायात पुलिस पूरा प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें