होली का रिकॉर्ड खंगाला
होली पर कब और कहां-कहां विवाद हुआ, इसका पूरा रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है। जहां-जहां होली पर विवाद हुआ है, वहां पुलिस और स्थानीय लोगों की बैठक होंगी। पुराने विवाद के चलते कोई अप्रिय स्थिति नहीं होनी चाहिए। सीएए का विरोध करने वालों को चिह्नित किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री के कड़े निर्देश
मुख्यमंत्री और डीजीपी ने मंगलवार रात वीडियो कांफ्रेंसिंग की। जिसमें मुख्यमंत्री ने पुलिस-प्रशासन के आला अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए कि होली का त्योहार हर सूरत में सकुशल मनाया जाए। सीएए का विरोध करने वालों पर कड़ा शिकंजा कसें। पुलिस प्रशासन की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। मुख्यमंत्री ने होली पर होने वाले पुराने विवादों की जानकारी ली। कहा कि कुछ शरारती तत्व होली पर हिंसा करने का भी प्रयास करेंगे। जिस पर पुलिस प्रशासन को सख्त होना होगा। पुलिस हिंसा करने वालों से अपने तरीके से जवाब दे। प्रदेश में शांति व्यवस्था करना ही प्राथमिकता है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/