फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: दरोगा व व्यापारी पकड़े नहीं गए, 50 हजार की मांगी थी रिश्वत

विज्ञापन
विज्ञापन
- आरोपी दरोगा की तलाश में कानपुर तक दबिश, रिश्वत के पैसे न्यायालय में जमा कराए
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। ब्रह्मपुरी थाने की माधवपुरम चौकी पर तैनात कानपुर देहात के थाना गजनेर के मस्का कुर्वा गांव निवासी 2023 बेच के रिश्वत मांगने के आरोपी दरोगा वैभव कुमार पुलिस की पकड़ से दूर है। आरोपी दरोगा की गिरफ्तारी के लिए एंटी करप्शन टीम कानपुर, मेरठ व आसपास के जिलों में दबिश दे रही है। मगर दरोगा अंडरग्राउंड हो गया है। मोबाइल भी बंद आ रहा है।
दरोगा ने जानलेवा हमले के मामले में केस डायरी सीओ कार्यालय से पास कराकर न्यायालय में पेश कराने के नाम पर ब्रह्मपुरी निवासी फरहीन से 50 हजार की रिश्वत मांगी थी। जिसकी शिकायत पीड़िता ने एंटी करप्शन थाने पर की थी। आरोप है कि आरोपी दरोगा ने अपने व्यापारी साथी सौरव गर्ग के यहां काम करने वाले रेलवे रोड निवासी गौरव गर्ग को बृहस्पतिवार को रिश्वत के रुपये लेने के लिए माधवपुरम चौकी के पास भेजा था। इसे एंटी करप्शन टीम ने रंगे हाथ पकड़ लिया था। शुक्रवार को पुलिस ने रिश्वत के पैसों को न्यायालय में जमा करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

निरीक्षक मयंक अरोरा की तहरीर पर ब्रह्मपुरी थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली थी। एंटी करप्शन प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश कुमार का कहना है कि दरोगा व व्यापारी की तलाश में लगातार प्रयास किया जा रहा है। दोनों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द दोनों को पकड़ लिया जाएगा। आरोपी दरोगा की रिपोर्ट जल्द बनाकर एसएसपी को दी जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें