फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला के प्रेमी पर पति ने किया बलकटी से हमला, घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
लावड़। कस्बे के खारा कुआं निवासी सोनू पर महिला के पति ने प्रेम प्रसंग के शक में बलकटी से हमला कर दिया। हमले में सोनू घायल हो गया। वहीं, महिला का पति भी घायल हालत में चौकी पहुंचा और पत्नी के प्रेमी के परिजनों पर मारपीट करने का आरोप लगाया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

कस्बे के सार्वजनिक शौचालय में लघुशंका करने के बाद सोनू बाहर आ रहा था। सोनू ने बताया कि इस दौरान एक महिला के पति ने उस पर अचानक बलकटी से हमला बोल दिया और कई वार किए, जिस कारण वह घायल हो गया। लहूलुहान हालत में पीड़ित चौकी पहुंचा और पुलिस को जानकारी दी। थोड़ी ही देर में महिला का पति भी लहूलुहान हालत में चौकी पहुंचा और सोनू व उसके परिवार पर मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाया। पुलिस ने दोनों को सीएचसी दौराला में उपचार के लिए भेजा। पुलिस के अनुसार, अभी लिखित शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें