जानकारी के मुताबिक मेडिकल थाना क्षेत्र की रहने वाली ईशु की शादी चार महीने पहले दिल्ली रोड परतापुर निवासी दिनेश से हुई थी। दोनों के बीच विवाद के चलते पहले से ही अलगाव चल रहा है और दोनों ने एक-दूसरे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई हुई है।
घटना के दौरान पत्नी ने पहले कचहरी के सामने पति को देख लिया। कहासुनी के बाद उसने पति पर हाथ छोड़ दिया। पति उसे समझाते हुए पुलिस लाइन की ओर ले जाने लगा, लेकिन रास्ते भर पत्नी मारपीट करती रही।
यह भी पढ़ें: Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 16 सितम्बर को आपके शहर में क्या हुआ
सिविल लाइन पुलिस ने दोनों को थाने ले जाकर महिला की डाॅक्टरी कराई। उसके शरीर पर चोटें मिलीं। महिला ईशु की तहरीर पर पुलिस ने पति दिनेश के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं, वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।