फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: 14 साल की किशोरी को किडनैप कर एक साल तक दुष्कर्म, चंगुल से छूटकर आई, पिता ने कही ये बात

Tue, 16 Sep 2025 12:05 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

किशोरी के पिता का आरोप है कि उसकी बेटी को अजय नाम का युवक अपने साथ ले गया। इसके बाद उसकी बेटी की जबरन शादी करा दी गई। बेटी के साथ दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेडिकल थाना क्षेत्र में एक युवक 14 साल की किशोरी को अगवा कर ले गया। आरोप है कि आरोपी ने उसके साथ कई स्थानों पर बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। बाद में आरोपी के परिजनों ने जबरन उसकी उससे शादी करा दी। एक साल बाद पीड़िता किसी तरह चंगुल से छूटकर अपने घर पहुंची। पीड़िता के पिता ने मेडिकल थाने पर आरोपी अजय, उसकी मां, बहन और ममेरे भाई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
Trending Videos

पीड़िता पिता ने रिपोर्ट में बताया कि आरोपी अजय मूलरूप से मुजफ्फरनगर के मांडी गांव का रहने वाला है। वह सराय काजी गढ़ रोड पर रह रहा था। आरोपी 16 अगस्त 2024 को उसकी 14 साल की बेटी को अगवा कर ले गया था। वह उसे छत्तीसगढ़ ले गया। आरोप है कि वहां उससे दुष्कर्म किया। गांव लाकर आरोपी के परिजनों ने जबरन उसकी शादी एक मंदिर में ले जाकर आरोपी के साथ करा दी। 
 
विज्ञापन

इसके बाद आरोपी ने उसे दौराला क्षेत्र के एक गांव में तीन महीने तक बंधक बनाकर रखा। वह 11 सितंबर को किसी तरह भाग कर अपने घर आ गई। सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी ने बताया कि आरोपी अजय और उसके परिजनों के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में लगी है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें