ध्वज फहराकर बच्चों को सुनाई सेनानियों की वीर गाथा
मेरठ। सीजेडीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल शास्त्रीनगर में प्रधानाचार्य अल्पना शर्मा ने झंडा फहराया। डॉ. मंजू तिवारी व स्टाफ मौजूद रहे। दीवान पब्लिक स्कूल इंटरनेशनल दिल्ली रोड में प्रधानाचार्य रुचि शर्मा ने स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। सेंट थॉमस इंग्लिश मीडियम स्कूल छीपीटैंक में प्रिंसिपल ए.डीन ने ध्वजारोहण किया। कमला देवी इंटरनेशनल स्कूल में चेयरमैन अमित गिरी, सचिव अनिता गिरी गोस्वामी, प्रधानाचार्य लोकेंद्र राठी ने ध्वज फहराया। करन पब्लिक स्कूल में निदेशक निर्मल सिंह, प्रिंसिपल उमेश शर्मा प्रभारी बीना शर्मा, सुशील त्यागी, अनिल उपाध्याय, संजीव कुमार मौजूद रहे। दीवान पब्लिक स्कूल कैंट में देभक्ति की कविता पढ़ी गई। बालेराम ब्रजभूषण सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज शास्त्रीनगर में प्रबंध समिति अध्यक्ष आनंद प्रकाश अग्रवाल, मनमोहन गुप्ता, डॉ. विनोद कुमार अग्रवाल, धर्मपाल गुप्ता, कृष्ण कुमार शर्मा, गीता अग्रवाल व सीमा श्रीवास्तव मौजूद रहे। केवी सिख लाइंस में प्राचार्य नवल सिंह, कुसुम लता, अजय कुमार, शिम्मी सिंह, सुनील, राजीव, लोकेश, विकास, प्रिया भार्गव ने सहयोग दिया। दिल्ली पब्लिक स्कूल बागपत रोड में कार्यवाहक प्रधानाचार्य शलभ शर्मा, प्रो-वाइस चेयरपर्सन शशि सिंह, निदेशक डॉ. आकांक्षा सिंह, प्रबंधक अतुल कुमार सिंह ने शुुुभकामनाएं दी। मेरठ सिटी पब्लिक स्कूल शिवशक्ति नगर प्रबंधक राहुल केसरावानी, वाइस प्रिंसिपल वीनू अग्रवाल, प्रधानाचार्य करुणा गुप्ता, निदेशक गंगा प्रसाद गुप्ता ने शुभकामनाएं दी। संचालन सारिका सिंघल ने किया। राखी बैनजी, तरु जैन, अनु शर्मा, प्रियंका रस्तोगी, सुनीता मेंहदीरता, प्रियंका साहनी, पूजा भारद्वाज ने भाग लिया। नगीन ग्रुप के निदेशक डॉ. विशाल जैन ने कार्यक्रम को संबोधित किया। नगीन ग्रुप ऑफ स्कूलस की शाखाएं शांति निकेतन विद्यापीठ मेरठ, सेंट जेवियर्स गर्ल्स स्कूल मेरठ, मीरापुर, सरधना, गाजियाबाद आदि के प्रधानाचार्यों के साथ ध्वजारोहण किया। बच्चों ने ऑनलाइन वीडियो अपलोड किए। अद्रित गिरी व अरिंजय चौधरी के वीडियो ने मन मोहा। प्रधानाचार्या विभा गुप्ता ने धन्यवाद दिया। ब्लिस इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में प्रबंधक डॉ. दीपक भाटिया, प्रधानाचार्य गोपाल शर्मा ने झंडा फहराया। शहीद मंगल पांडे महिला डिग्री कॉलेज में प्राचार्य डॉ. दिनेश चंद ने ध्वजारोहण किया। शिवांगी संगीत महाविद्यालय में अनुज, अंकित, पवनेश, प्रथम, नितिन, पुष्कर व पुनीत ने गीत गाए। प्रधानाचार्य राजा बलूनी, निदेशिका ऋचा शर्मा व रुचि बलूनी ने शुभकामनाएं दी।
इंटरनेशनल स्कूल के प्रधानाचार्य संजीव अग्रवाल ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान मुक्ति मनोचा, रितु गुप्ता, शशि राकेश, नीति सिडनी, मोनिका, करुणा, पल्लवी आदि रहे। फैज ए आम इंटर कॉलेज प्रधानाचार्य अलीजान, उप प्रधानाचार्य मोहम्मद शकील खान, चीफ प्रॉक्टर तैयब अली, जिला अध्यक्ष मोहम्मद इकबाल, स्काउट अध्यक्ष साजिद बेग आदि रहे। केएल इंटरनेशनल स्कूल प्रधानाचार्य सुधांशू शेखर ने ध्वजारोहण किया। श्री वेंकेटेश्वरा विवि में 101 फीट ऊंचा ध्वजारोहण किया गया। कुलाधिपति डॉ. सुधीर गिरी एवं प्रति कुलाधिपति डॉ. राजीव त्यागी, कुलपति डॉ. पीके भारती, सीईओ प्रो. डीएन राव, कुलसचिव डॉ. पीयूष पांडे, उपनिदेशक दूरस्थ शिक्षा डॉ. अलका सिंह आदि मौजूद रहे। तक्षशिला पब्लिक स्कूल संस्थापक डॉ. ओमपाल सिंह व प्रधानाचार्य कमल कुमार दीवान ने ध्वजारोहण किया।
राष्ट्र के प्रति ईमानदारी शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि
मेरठ। सीसीएसयू के कुलपति प्रो. एनके तनेजा ने कहा कि राष्ट्र के प्रति ईमानदारी शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि है। प्रो. विघ्नेश त्यागी, वित्त अधिकारी सुशील गुप्ता, कुलसचिव धीरेंद्र वर्मा, कुलानुशासक प्रो. बीरपाल सिंह, छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. भूपेंद्र सिंह, परीक्षा नियंत्रक प्रो. रूप नारायण, प्रो. मृदुल गुप्ता, प्रो. एके चौबे, प्रो. असलम जमशेदपुरी, प्रो. विजय मलिक, प्रो. संजय भारद्वाज आदि मौजूद रहे।
सुभारती विवि में मुख्य अतिथि कुलपति डॉ. एनके आहूजा, संस्थापक डॉ. अतुल कृष्ण, प्रति कुलपति डॉ. वीपी सिंह, डॉ. भावना ग्रोवर, डॉ. नीरज कर्ण सिंह, डॉ. वैभव गोयल भारती, डॉ. मुकेश रुहेला ने स्वतंत्रता सेनानियों की भूमिका पर प्रकाश डाला। एनएएस कॉलेज में प्रबंध समिति के सचिव राजेंद्र शर्मा एवं प्राचार्य डॉ. वीपी राकेश ने ध्वजारोहण किया। प्रबंध समिति सदस्य अमित शर्मा, पंकज शर्मा, डॉ. चिन्मयी चतुर्वेदी, डॉ. अलका तिवारी और अभिषेक भाटिया मौजूद रहे।
शार्ट मूवी मां तुझे सलाम रिलीज
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शॉर्ट मूवी मां तुझे सलाम रिलीज हुई। फिल्म के हीरो राजीव कुमारा, विलन गोरव गुप्ता, सहयोगी कलाकार रवि राज, पंकज कपाड़िया, प्रदीप कुमार हैं। निदेशक व कहानीकार दीपक कुमार और गौरव गुप्ता हैं। कैमरामैन व एडिटिंग राहुल गुप्ता की है।
सामाजिक संगठन
शिविर लगाकर 111 यूनिट रक्त जुटाया
हिंदुस्तान यूनिटी मिशन की ओर से रक्तदान शिविर लगाया गया। उद्घाटन मुख्य अतिथि पार्षद रंजन शर्मा, पार्षद पवन चौधरी, हिंदुस्तान स्वाभिमान संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित भारद्वाज, इंस्पेक्टर सिविल लाइंस अब्दुर रहमान सिद्दीकी ने किया। सिविल लाइन थाने की ओर से इंस्पेक्टर क्राइम ऋषिपाल शर्मा, एसएसआई रामकुमार, एसआई नरेश धीमान आदि ने भी रक्तदान किया। कुल 111 यूनिट रक्त जुटाकर ब्लड बैंक को सौंपा गया। शिविर में राष्ट्रीय अध्यक्ष सुमित शर्मा, बबलू कश्यप, साहिल ठाकुर, आदित्य शर्मा, अजय ठाकुर, मोहित सैनी आदि मौजूद रहे। व्यापारी स्वाभिमान मंच ने 101 प्रकार के पौधे रोपे। अध्यक्ष संजय अग्रवाल, संरक्षक नसीम कुरैशी, उर्वशी चौधरी, जिला अध्यक्ष (महिला संगठन) डॉ. अनीता पुंडीर, गीतिका धमीजा, डॉ. मोनिका शर्मा, मोहिनी अग्रवाल आदि मौजूद रहे। वरिष्ठ नागरिक मिलन समिति शास्त्रीनगर के सदस्यों ने राष्ट्रगान के साथ ध्वजारोहण किया। इस दौरान मृदुला वर्मा, मीना रस्तोगी, डॉ. सुभाष रस्तोगी, जगमोहन, डीएन तिवारी, हरि भगवान रस्तोगी का सहयोग रहा। जय भारत मंच के प्रदेश महामंत्री शिप्रा रस्तोगी ने बधाई दी। मीरा मिश्रा, अनीता प्रजापति, शिखा गुप्ता, अंजलि गुप्ता, प्रीति शर्मा, कोमल महाजन, मोनिका जैन, शशि बाला, राधिका अत्री, सीमा गुप्ता, अंशु बंसल रहीं। महर्षि वाल्मीकि सेना के जिला अध्यक्ष प्रवीण कुमार, राष्ट्रीय अध्यक्ष रामचंद्र वाल्मीकि, राजकुमार सौदे, प्रवीण कुमार, शंकर कुमार, अमरजीत महरौल, सावन कुमार, सुमित सिंह, राजेश चौहान, अनिल, सचिन आदि रहे।
जिला स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिषद् एवं पंडित प्यारे लाल शर्मा स्मारक में दिनेश चंद्र जैन, राजीव कुमार गर्ग, रामरतन रस्तौगी, उदयवीर, मनीष, भूदेव, दीपेंद्र जैन, प्रेम प्रकाश, रमेश चंद्र आदि लोग मौजूद रहे। गुरुद्वारा समिति थापरनगर से जुड़े लोगों ने अपने घरों की छतों पर ध्वजारोहण किया। इस दौरान रणजीत सिंह जस्सल मौजूद रहे। पंजाबीपुरा सोसायटी में सभासद पूनम गुप्ता, वैष्णवी, सत्येंद्र, वैभव, मयूर, पुनीत, संजीव, रेखा, शिखा, नितिन आदि रहे।
हिंदू जागरण मंच के पौधरोपण कार्यक्रम में पुनीत, विनोद भारती, अमरजीत, संभव, वीरेंद्र शर्मा, अजीत सिंह, नरेंद्र राष्ट्रवादी, नितिन सचदेवा, अमित शर्मा, नितेश गुप्ता, राजीव अग्रवाल आदि मौजूद रहे। महावीर एजूकेशनल पार्क में शामली की जिला पंचायत अध्यक्ष संतोष देवी, संस्थान की फाइनेंस ऑफिसर वैशाली मल्होत्रा, शिक्षा विभाग की मंजू वर्मा एवं नीरज सोम द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इस दौरान डायरेक्टर जनरल सतीश राघव, जिला पंचायत अध्यक्ष संतोष देवी, सीईओ डॉ. आशीष बालियान, डायरेक्टर एडमिन विक्रांत यादव, डायरेक्टर अनुराग शर्मा मौजूद रहे।
महिला संगठन
फेस पेंटिंग में प्रियंका, मंजू ने बाजी मारी
मेरठ। संजीवनी महिला संस्थान की ओर से आयोजित फेस पेंटिंग प्रतियोगिता में प्रियंका अग्रवाल, मंजू अग्रवाल और रितु रस्तेगी, कमलेश जैन विजेता बनी। रितु रस्तोगी और विनीता ने सांत्वना पुरस्कार जीता। तिरंगा परिधान में रेनू कंसल, अर्चना गोयल, सोनिया जैन, सीमा जैन विजेता बनी। चारलु जैन, रेशू अग्रवाल, सीमा अग्रवाल, निशी जैन, कमला जैन व सदस्याओं ने भाग लिया। ग्रोइंग वर्ल्ड फाउंडेशन की लकी लेडी बबीता रही। निर्मल और सरिता विजेता बनी। शिखा गुप्ता, मोनिका जैन, अंजलि, राधा, संध्या, रीना, ऊषा, बबीता ने सहयोग दिया। इनरव्हील क्लब मेरठ शान व मुस्कान द्वारा मीना एंक्लेव में ध्वजारोहण किया गया। सरोज मित्तल, अध्यक्ष नीता रस्तोगी, कुमकुम चौहान ने भाग लिया। नेहा रस्तोगी, सीमा वर्मा, नेहा गुप्ता, रेनू शर्मा, ममता चुग उपस्थित रहे। क्लब सचिव स्वाति गुप्ता, डिस्ट्रिक्ट एडिटर शालिनी गुप्ता, किरण गुप्ता, रेणु चंद्रा, दीपा, अंजू गर्ग, अंजू पंकज, पूनम बंसल तथा अनीता गुप्ता ने भाग लिया।
व्यापारिक संगठन
विधायक ने किया ध्वजारोहण
मेरठ। शास्त्रीनगर सेंट्रल मार्केट व्यापार संघ के कार्यक्रम में भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष विनीत अग्रवाल शारदा ने ध्वजारोहण किया। अध्यक्ष किशोर वाधवा, महिपाल सिंह, आशीष गोयल, नवीन रस्तोगी, भारत भूषण अरोड़ा, सतीश विरमानी आदि रहे। उत्तर प्रदेश पेंट्स व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, अशोक कुमार माहेश्वरी, संजीव गुप्ता, मोहित जैन, मयंक जैन आदि मौजूद रहे। बेगमपुल व्यापार संघ के कार्यक्रम में विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान अनिल मित्तल, मुकुल सिंघल, रतन सहगल, राजेश सिंघल, पुनीत शर्मा, राजीव सिंघल आदि रहे।
राजनीति
राजनीतिक कार्यालयों पर भी हुआ ध्वजारोहण
मेरठ। भारतीय जनता पार्टी ने क्षेत्रीय कार्यालय पर पश्चिम क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्वनी त्यागी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल, जिला अध्यक्ष अनुज राठी मौजूद रहे। जेल रोड स्थित सपा कार्यालय पर ध्वजारोहण किया गया। सपा के निवर्तमान जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह, शहर विधायक रफीक अंसारी, जितेंद्र गुर्जर, शशिकांत गौतम आदि रहे। बसपा कार्यालय पर मुख्य अतिथि सतपाल पेपला, जिलाध्यक्ष मोहित कुमार, डॉ. कमल सिंह राज, डॉ. प्रवीण, ब्रह्मजीत गौतम, कुलदीप गुर्जर, राजपाल जाटव, दिनेश काजीपुर, मनोज, रामप्रकाश, दीपक कर्दम, विकास रोहटा आदि मौजूद रहे। महापौर सुनीता वर्मा और नगर आयुक्त डॉ. अरविंद कुमार चौरसिया ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया। महापौर सुनीता वर्मा, नगर आयुक्त डॉ. अरविंद कुमार चौरसिया ने स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। अपर नगर आयुक्त श्रद्धा शांडिल्यान, सहायक नगर आयुक्त, ब्रजपाल सिंह, मुख्य अभियंता निर्माण यशवंत कुमार, महाप्रबंधक जलकल रतन लाल, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. गजेंद्र सिंह के अलावा पार्षद अब्दुल गफ्फार आदि मौजूद रहे। उप गन्ना आयुक्त राजेश मिश्र ने ध्वजारोहण किया। जिला गन्ना अधिकारी डॉ दुष्यंत कुमार, आरपीओ उपेंद्र सिंह, आवेश कुमार, गगनदीप आदि मौजूद रहे। पीवीवीएनएल मुख्यालय ऊर्जा भवन पर एमडी अरविंद मल्लप्पा बंगारी सभी कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। कंपनी के सभी निदेशक, मुख्य अभियंता, अधीक्षण अभियंता आदि मौजूद रहे। आईएमए के प्रांगण में अध्यक्ष डॉ. नवीन कुमार शर्मा ने ध्वजारोहण किया। समारोह में डॉ. महेश बंसल, डॉ. सुशील गुप्ता, डॉ. अनिल कपूर, डॉ. तनुराज सिरोही, डॉ. राकेश एरन, डॉ. इन्दू शर्मा, डॉ. अंजू रस्तोगी उपस्थित रहे। शहीद स्मारक स्थित शहीद स्तंभ पर जिलाधिकारी अनिल ढींगरा और मुख्य विकास अधिकारी ईशा दुहन ने शहीदों को श्रद्वांजलि दी। एडीएम प्रशासन रामचन्द्र, सिटी अजय तिवारी, वित्त सुभाष चन्द्र प्रजापति, नगर मजिस्ट्रेट एसके सिंह, सरबजीत कपूर, महेन्द्र धानक आदि मौजूद रहे। एमडीए और विकास भवन में लड्डू वितरित किए गए। एमडीए सचिव प्रवीणा ने देशभक्ति से जुड़ी पंक्तियों से सभी को भाव-विभोर किया। कमिश्ररी में कमिश्नर अनीता सी.मेश्राम ने ध्वजारोहण किया। अपर आयुक्त रजनीश रॉय, संाख्यिकी अधिकारी एसपी नैन आदि मौजूद रहे।
एंबुलेंसकर्मियों ने निकाली तिरंगा रैली
मेरठ। एंबुलेंस 108, 102 और एएलएस के कर्मचारियों ने तिरंगा रैली निकाली। जिला अध्यक्ष राजेश कुमार सांवरिया, प्रोग्राम मैनेजर आशीष सिंह, विपिन, सुनील कुमार, अंकित कुमार, राजपाल सिंह, आशीष, अमित कुमार, शरद कुमार, अमित बलानी, जितेंद्र आदि मौजूद रहे।
मेरठ से मंसूरपुर तक चलाई साइकिल
मेरठ। देशप्रेम की भावना से ओतप्रोत कर्नल अरविंद बालियान (52) ने मेरठ से मंसूरपुर तक साइकिल चलाकर लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया। उन्होंने युवा वर्ग को भी साइकिलिंग का संदेश दिया।