फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी का कहर, बिजली कटौती का सितम, उपभोक्ताओं का बुरा हाल

Thu, 12 Jun 2025 12:28 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। दिनोंदिन सूर्यदेव की तपिश लोगों को कहर बरपा रही है। वहीं भीषण गर्मी में बिजली कटौती उपभोक्ताओं पर सितम ढा रही है। बिजलीघर ओवरलोडिंग होने से 33 केवी लाइनों में ब्रेक होने लगा है। आवास विकास बिजलीघर क्षेत्र में दिन और रात में बिजली कटौती होने से उपभोक्ता परेशान है। हालात यह है कि उप केंद्रों पर रखे ट्रांसफार्मरों को गर्मी से राहत दिलाने के लिए कूलर, पंखों का सहारा लेना पड़ रहा है।
विज्ञापन

पारा 38 से 40 डिग्री के बीच पहुंचने पर जिले में बिजली व्यवस्था लड़खड़ाने लगी है। जिला मुख्यालय पर दोनों बिजलीघर ओवरलोडिंग से जूझ रहे हैं। अफसरों के अनुसार बिजलीघर पर 300 एम्पेयर लोड होने से 33 केवी की लाइनों में स्वयं फाल्ट होने पर आपूर्ति ब्रेक हो जाती है। बिजलीघर ओवरलोडिंग से जूझने के कारण आपूर्ति के दौरान ट्रिपिंग का खेल चल रहा है।
सर्दियों में यह लोड करीब डेढ़ सौ एम्पेयर तक पहुंचता है। लोड अधिक होने से आबादी में रखे ट्रांसफार्मर व नलकूपों के ट्रांसफार्मर फुंक रहे हैं। वर्कशाप में 25 से 30 ट्रांसफार्मर रिपेयरिंग को पहुंच रहे हैं। बिजली कटौती का असर सरकारी व प्राइवेट कार्यालयों में दिखाई देने लगा है। इंवेटर बैटरी ठप होने से लोगों का बुराहाल हो रहा है।
विज्ञापन

शेड्यूल से दी जा रही बिजली
अधीक्षण अभियंता उदयप्रताप सिंह ने बताया कि ओवरलोडिंग होने से ट्रिपिंग की समस्या आ जाती है। उपभोक्ताओं को शेड्यूल के अनुसार आपूर्ति देने का पूरा प्रयास किया जा रहा है। फाल्ट आदि सही करने के लिए फील्ड स्टाफ अलर्ट है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें