मोदीपुरम (मेरठ)। शहर में बृहस्पतिवार को माैसम काफी गर्म रहा। अधिकतम तापमान 37 डिग्री से ऊपर पहुंच गया। अप्रैल की शुरुआत में ही गर्मी का ऐसा हाल है तो माह के अंत तक गर्मी लोगों को और सताएगी।
कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एम शमीम का कहना है कि शुक्रवार से रविवार तक गरज चमक के साथ बारिश और तेज हवा चलने की संभावना है। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की मौसम वेधशाला पर दिन का अधिकतम तापमान 37.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स 156 दर्ज किया गया। गंगानगर में 147, जयभीम नगर 153, पल्लवपुरम 169, बेगमपुल 152, दिल्ली सड़क 155 एयर क्वालिटी इंडेक्स दर्ज किया गया। संवाद