फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: राम मंदिर के ध्वजारोहण में शामिल हुए जंबूद्वीप के पीठाधीश

विज्ञापन
अयोध्या में राम मंदिर के ध्वजारोहण में शामिल हुए जम्बूदीप के पदाधिकारी स्रोत स्वयं - फोटो : credit
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हस्तिनापुर। अयोध्या में मंगलवार को हुए राम मंदिर के ध्वजारोहण कार्यक्रम में जंबूद्वीप के पीठाधीश रविंद्र कीर्ति स्वामी और प्रबंधन मंत्री विजय जैन शामिल हुए।
रामनगरी अयोध्या में हुए ध्वजारोहण महोत्सव में करीब आठ हजार लोगों को शामिल होने का निमंत्रण दिया गया था। इसमें ऐतिहासिक नगरी हस्तिनापुर में स्थित जैन धर्म के पावन तीर्थ स्थल जंबूद्वीप के पीठाधीश रविंद्र कीर्ति स्वामी एवं मंत्री विजय कुमार जैन को भी निमंत्रण पत्र मिला था। मंगलवार को अयोध्या पहुंचकर ध्वजारोहण कार्यक्रम में शामिल हुए।पीठाधीश रविंद्र कीर्ति स्वामी ने बताया कि रामनगरी में ध्वजारोहण कार्यक्रम में शामिल होकर वह भी इस ऐतिहासिक क्षण की साक्षी बने। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राम मंदिर के शिखर पर भगवा ध्वज फहराया। उन्होंने कहा कि रामनगरी ने आज एक और ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बनकर दुनिया का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जंबूद्वीप के मंत्री विजय कुमार जैन ने बताया कि धर्मध्वज फहराने से पहले वैदिक मंत्रोच्चार के बीच व्यापक पूजन-अर्चन संपन्न हुआ। यज्ञकुंडों से उठती आहुतियों की सुगंध और नगाड़ों की गूंज ने समारोह को भव्यता प्रदान की। इस अवसर पर उनके साथ अनिल जैन दिल्ली, अदीश जैन, रितेश जैन, अमरचंद जैन, सम्यक जैन आदि मौजूद रहे।

अयोध्या में राम मंदिर के ध्वजारोहण में शामिल हुए जम्बूदीप के पदाधिकारी स्रोत स्वयं- फोटो : credit

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें