फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्तमान में जीने की आदत से कम हो सकता है तनाव : प्रो. संजय कुमार

विज्ञापन
विज्ञापन
- तिलक पत्रकारिता स्कूल में वीकेंड अभिव्यक्ति का हुआ आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के तिलक पत्रकारिता एवं जनसंचार स्कूल में शनिवार को वीकेंड अभिव्यक्ति कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने क्विज, भाषण और काव्य प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा दिखाई।
मुख्य अतिथि मनोविज्ञान विभागाध्यक्ष प्रो. संजय कुमार ने कहा कि वर्तमान में जीने की आदत विकसित करने से काफी हद तक तनाव कम हो सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों को स्वस्थ और संतुलित जीवन के लिए प्रयास करने पर जोर दिया। प्रो. संजय कुमार ने कहा कि तनाव का बड़ा कारण बीती घटनाओं को बार-बार याद करना और भविष्य की चिंताओं में उलझे रहना है। वर्तमान पर ध्यान केंद्रित करने से बाहरी दबाव और तनाव को काफी हद तक कम किया जा सकता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के सामने पढ़ाई, कॅरिअर, प्रतियोगिता और सोशल मीडिया से जुड़े कई दबाव रहते हैं। ऐसे में भावनात्मक बुद्धिमत्ता महत्वपूर्ण है। अपनी भावनाओं को पहचानने, समझने और नियंत्रित करने के साथ दूसरों की भावनाओं को समझने का प्रयास भी जरूरी है। उन्होंने दूसरों से लगातार तुलना करने के बजाय अपनी क्षमताओं और उपलब्धियों पर ध्यान देने की सलाह दी। पत्रकारिता के विद्यार्थियों के लिए संवेदनशीलता और भावनात्मक संतुलन विशेष रूप से जरूरी है, क्योंकि उन्हें विभिन्न परिस्थितियों, विचारों और लोगों के बीच काम करना होता है। इस दौरान विभाग की पूर्व छात्रा कावेरी योगी का सम्मान किया गया। उन्होंने विद्यार्थियों के साथ पत्रकारिता और रिपोर्टिंग से जुड़े अनुभव साझा किए।
विज्ञापन

कार्यक्रम में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता कराई गई। इसमें अभिषेक नागर प्रथम, गौतम कुमार द्वितीय और धनवंशी राजपूत तृतीय रहे। भाषण प्रतियोगिता में जिज्ञासा पांडे प्रथम, दीपक वर्मा द्वितीय और मुशीर अहमद तृतीय रहे। वहीं, धनवंशी राजपूत, मोहिनी, सोहा खान और कृष्णा भाटिया ने काव्य प्रस्तुतियां दीं। विभागाध्यक्ष डॉ. मनोज कुमार श्रीवास्तव ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। संचालन लव कुमार सिंह ने किया। आयोजन में डॉ. दीपक वर्मा, निधि और निशांत का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें