फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूल्हे ने पी ली शराब, दुल्हन ने ससुराल जाने से किया इंकार

Fri, 30 Jun 2017 04:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ शामली
विज्ञापन
दूूल्हे ने शादी में पी शराब
विज्ञापन
शादी के दौरान शराब पीना दूल्हे को भारी पड़ गया। फेरों की रस्म संपन्न होने के बाद दुल्हन को जब मालूम हुआ कि दूल्हे ने शराब पी रखी है, तो उसने ससुराल जाने से इंकार कर दिया। इसको लेकर हुए विवाद के बाद दूल्हा और उसके रिश्तेदारों को बंधक बना लिया गया। बाद में शादी में हुए खर्च की बाबत दो लाख रुपये दुल्हन पक्ष को देने के आश्वासन पर उन्हें छोड़ा गया। 
विज्ञापन


झिंझाना क्षेत्र के गांव अबदाननगर निवासी युवक की शादी पास के गांव निवासी युवती से तय हुई थी। बुधवार रात मेरठ करनाल हाईवे स्थित एक बैंकट हाल में शादी समारोह हुआ। इस दौरान दूल्हे ने शराब पी ली। फेरों की रस्म पूरी होने के बाद जब दूल्हे को दुल्हन के घर पर देवता पूजन के लिए ले जाया जा रहा था, तो रास्ते में उसने फिर से शराब पी ली। इसकी जानकारी होने पर नाराज दुल्हन ने घर पहुंचते ही हंगामा कर दिया और ससुराल जाने से इंकार कर दिया। इस पर दुल्हन पक्ष के लोगों ने दूल्हा, उसके पिता और बहनोई को बंधक बना लिया तथा शादी में हुए खर्च की बाबत दो लाख रुपये की मांग की। बृहस्पतिवार शाम तक दूल्हा और उसके परिजन बंधक रहे, जिसके बाद जिम्मेदार लोगों ने दोनों पक्षों में समझौता कराया। दूल्हा पक्ष ने दो लाख रुपये देने पर सहमति जताई, जिसके बाद उन्हें छोड़ा गया। उधर, थाना प्रभारी भगवत सिंह का कहना है कि ऐसी घटना उनकी जानकारी में नहीं आई है।
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें