फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे समुदाय से आया दूल्हा, दौड़ा-दौड़ाकर पीटे बाराती, दुल्हन भी गायब

Thu, 02 Mar 2017 02:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
हिंदू संगठनों के लोगों का विरोध करता युवती पक्ष
विज्ञापन
प्रभात नगर में बुधवार शाम दूसरे समुदाय से आई बारात को लेकर हुए बखेड़े के बीच बजरंग दल के प्रांत संयोजक ने गंभीर आरोप लगाकर सनसनी फैला दी। बलराज डूंगर और हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने एलान कर दिया कि यदि यह शादी हुई तो शहर में बवाल होगा। बलराज डूंगर ने यहां तक आरोप लगाया कि दूसरे समुदाय के लोग पहले बहला-फुसलाकर युवती को फंसाते हैं और फिर धर्मांतरण कर उनकी जिंदगी बर्बाद करते हैं। यह शादी किसी भी सूरत में नहीं होगी। इसके लिए चाहे उनका पुलिस-प्रशासन से टकराव क्यों न हो जाए। इस दौरान हिंदू संगठनों ने यह शादी न होने देने का एलान करते हुए टेंट उखाड़ दिया। बारातियों को भी दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया। भगदड़ मचने पर दूल्हा बारात लेकर भाग गया, जबकि दुल्हन भी मौके से गायब हो गई।
विज्ञापन


चार माह पहले लव मैरिज 
इंस्पेक्टर सिविल लाइन विजय कुमार ने बताया कि करीब चार माह पूर्व युवती और दूसरे समुदाय के युवक की लव मैरिज हो चुकी है। युवती पक्ष से तय हुआ था कि रीतिरिवाज के मुताबिक शादी करने के लिए बारात बुलाई जाए। इसका स्थानीय लोगों को पता न चले, इसकी पूरी तैयारी थी। लेकिन रजबन बाजार के एक सब्जी विक्रेता ने इसका भंडाफोड़ कर दिया। 

अरे छोड़ो, दूसरी जगह कर लेना शादी 
माहौल गर्माता देख पुलिस ने रिटायर डीएसपी के किराएदार को समझाया कि अरे छोड़ो, दूसरी जगह पर बेटी की शादी कर दो। जबकि किरायेदार दूसरे समुदाय के युवक से शादी करने की जिद पर अड़ा हुआ था। देर रात तक सिविल लाइन थाने में गहमागहमी का माहौल रहा। हिंदू संगठन ने साफ कहा कि अगर शादी करनी है तो दूसरी जगह पर जाकर करो।  
विज्ञापन

पुलिस बोली, अब नहीं होगी शादी

पुलिस को समझाते परिवार के सदस्य
पुलिस के मुताबिक युवती और दूसरे समुदाय के युवक का करीब दो साल से प्रेम प्रसंग चल रहा है। दोनों ने लव मैरिज भी कर ली। इज्जत का वास्ता देकर युवती पक्ष ने दूसरी जगह बारात बुलवाई थी, ताकि पता न चले कि युवक कौन से समुदाय का है। युवती गर्भवती बताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि माहौल गर्मा चुका है। अब शादी नहीं होगी। 

यह कैसी दादागिरी चल रही
दुल्हन के परिजनों का कहना था कि उनकी बेटी किसी भी समुदाय के युवक से शादी करे, इसमें लोगों को क्या आपत्ति है। हिंदू संगठन के कार्यकर्ता बेवजह मामले को तूल दे रहे हैं। पुलिस भी उनको ही सपोर्ट कर रही है। बेटी ने चार महीने पहले लव मैरिज की और अब रीतिरिवाज से शादी करना चाहती है। इसमें किसी को क्या आपत्ति है।   

नहीं तो घर में लगा देेंगे आग
स्थानीय लोगों ने रिटायर डीएसपी को भी चेतावनी दे दी कि अगर 24 घंटे में घर खाली नहीं हुआ तो वह उसमें आग लगा देंगे। दूसरे समुदाय के लोगों से शादी होगी तो वहां का माहौल कैसे ठीक रहेगा। रिटायर डीएसपी ने बृहस्पतिवार को मेरठ में आकर मकान खाली कराने की बात कही है। दरअसल, डीएसपी पुलिस विभाग से रिटायर होने के बाद लखनऊ में परिवार के साथ रहते हैं।
विज्ञापन

चौकी इंचार्ज की लापरवाही

चौकी इंचार्ज की लापरवाही
शाम पांच बजे प्रभात नगर में दूसरे समुदाय का युवक बारात लेकर आ रहा है, इसकी सूचना इलाके में फैली थी। हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने पुलिस को फोन कर जानकारी दी। इसके बावजूद साकेत चौकी इंचार्ज धनवीर सिंह गंभीर नहीं हुए। लोगों का कहना है कि अगर चौकी इंचार्ज गंभीर होते तो इतना बखेड़ा नहीं होता। चौकी इंचार्ज की लापरवाही को लेकर क्षेत्रीय लोगों में आक्रोश है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें