फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौलाना ने पोस्टर में खुद को बताया राज्यमंत्री, पोल खुली तो मच गया बवाल

Sat, 02 Sep 2017 10:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
वायरल पोस्टर से बवाल
विज्ञापन
मेरठ शहर में लगे राज्यमंत्री के नाम से होर्डिंग को लेकर हंगामा खड़ा हो गया है। एक भाजपा नेता ने मेडिकल व नौचंदी थाने में इस संबंध में तहरीर दी है तो कई भाजपा नेताओं ने पुलिस के आला अधिकारियों से मिलने की बात कही है। बताया जाता है कि समाजवादी सरकार में भी यह मौलाना अपने आप को मंत्री बताता था और अब भाजपा सरकार में भी राज्यमंत्री पद का पोस्टर लगा दिया। इससे भाजपाईयों में खलबली मच गई। 
विज्ञापन

  
शास्त्रीनगर चौराहे पर ईद मुबारक का होर्डिंग लगा हुआ है। इसमें मौ. हमीदुल्ला खां ने अपने को उत्तर प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री लिखते हुए ईद की मुबारकबाद दी है। होर्डिंग को देखते ही भाजपा नेताओं ने एक दूसरे को फोन करके पूछना शुरू कर दिया। भाजपा के महानगर महामंत्री शाह फैसल सैफी ने तहरीर देकर हमीदुल्ला खां को गिरफ्तार करने की मांग की। तहरीर में कहा गया है कि भाजपा ने कोई मुस्लिम राज्यमंत्री मेरठ में नहीं बनाया है। एसओ मौ. असलम का कहना है कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी। भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अरुण वशिष्ठ का कहना है कि मेरी जानकारी में उत्तर प्रदेश सरकार में केवल एक ही मुस्लिम मंत्री है। मैं दिल्ली में हूं। आकर इस बारे में संज्ञान लिया जाएगा। अल्पंसख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष बासित अली ने कहा कि फर्जीवाडे़ को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें