फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचाया सरकार ने योजनाओं का लाभ

Mon, 11 Dec 2023 01:57 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। भारतीय जनता पार्टी महानगर में विकसित भारत संकल्प यात्रा का नगर और पटेल नगर मंडल का कैंप ईव्ज चौराहा हापुड़ रोड पर लगाया गया। दूसरा कैंप अग्रसेन मंडल का फुटबाल चौक दिल्ली रोड पर लगाया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष सुरेश जैन ऋतुराज, सांसद राजेंद्र अग्रवाल, विधायक अमित अग्रवाल, महापौर हरिकांत अहलूवालिया, व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा, कमल दत्त शर्मा अभियान के संयोजक संजय त्रिपाठी ने योजनाओं से लाभान्वित लोगों को सर्टिफिकेट बांटे।
सुरेश जैन ऋतुराज ने बताया कि विकसित भारत संकल्प यात्रा का उद्देश्य है कि गांव व शहरी क्षेत्र में निवास करने वाले हर पात्र व्यक्तियों को सरकार से संचालित योजनाओं से जोड़ा जाए। जो व्यक्ति योजनाओं से लाभान्वित हुए हैं, उनके जीवन स्तर में किस तरह का सुधार हुआ। उनकी कहानी सबकी जुबानी सुनी जाए। इस दौरान विभिन्न विभागों की तरफ से केंद्र व प्रदेश सरकार से संचालित योजना से संबंधित स्टालों को लगाकर लोगों को जानकारी दी जा रही है। मंडल अध्यक्ष बलराज गुप्ता, प्रवीण शर्मा, मोहित गोयल, कोषाध्यक्ष सुनील अग्रवाल मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें