मेरठ। विश्व हिंदू परिषद मेरठ महानगर का अखंड भारत संकल्प दिवस कार्यक्रम बृहस्पतिवार को एक फार्म हाउस में हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ विहिप के प्रांत गोरक्षा प्रमुख हेमंत सारस्वत और महानगर अध्यक्ष अक्षय जैन ने किया।
मुख्य वक्ता हेमंत सारस्वत ने कहा कि 15 अगस्त को हमें आजादी मिली। अखंड भारत का लक्ष्य ही परम उद्देश्य है। पाकिस्तान ने अपने को इस्लामी देश घोषित किया, वहां से सभी हिन्दू-सिखों को बाहर खदेड़ दिया। कार्यक्रम में प्रांत मंत्री राजकुमार डूंगर, विभाग मंत्री निमेश वशिष्ठ, प्रांत संयोजक विधि प्रकोष्ठ राहुल गोयल, अमित जैन, महानगर उपाध्यक्ष हरवीर पाठक, महानगर मंत्री पवन कश्यप, महानगर सहमंत्री मनोज आदि मौजूद रहे। संवाद