मेरठ। किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा के जिलाध्यक्ष नीटू गुर्जर के नेतृत्व में किसानों ने बृहस्पतिवार को नगर निगम कार्यालय में प्रदर्शन किया। उन्होंने अपर नगर आयुक्त को ज्ञापन देकर डूडा कार्यालय में फैले भ्रष्टाचार से अवगत कराया। उन्होंने आरोप लगाया कि विभाग के तहत चल रही प्रधानमंत्री शहरी आवासीय योजना में अपात्रों को लाभ मिल रहा है जबकि पात्र लोगों का नंबर तक नहीं आ रहा है। इस दौरान सरनजीत, दिनेश, नितिन, विकास, बिट्टू आदि लोग रहे। संवाद