फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राओं ने जवानों की कलाई पर बांधी राखी, देशभक्ति गीतों की रही गूंज

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में देशभक्ति और भाई-बहन के अटूट रिश्ते को समर्पित कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। छात्राओं ने सुंदर राखियों का निर्माण किया। वहीं, कई विद्यालयों की छात्राएं सीमा पर तैनात जवानों की कलाई पर राखी बांधने पहुंचीं और उनके साहस व समर्पण को नमन किया।
विज्ञापन

सेंट जेवियर्स वर्ल्ड स्कूल के विद्यार्थियों ने दबथुवा गांव के निकट आर्मी स्टेशन का दौरा किया। छात्राओं ने जवानों को तिलक लगाकर उनकी कलाई पर राखी बांधी और देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति से माहौल को भावुक कर दिया। छात्राओं ने जवानों को रक्षा का प्रतीक राखी बांधते हुए उनके साहस और सेवा के लिए आभार व्यक्त किया। प्रधानाचार्य डाॅ. रोहित मेहरा ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से बच्चों में देशभक्ति की भावना मजबूत होती है।
केके पब्लिक स्कूल की छात्राएं 151 स्वनिर्मित राखियां लेकर 70 यूपी एनसीसी बटालियन, मेरठ कैंट पहुंचीं। अध्यापक सविता गोयल और ओडी शर्मा के नेतृत्व में पहुंचे बच्चों ने कर्नल पंकज मांगो और सूबेदार विनोद कुमार को राखी बांधकर उनका सम्मान किया। कर्नल ने बच्चों को उपहार भेंट किए और उनकी सराहना की। विद्यालय प्रबंधक सुशील कुमार, सचिव संजीव कुमार एवं प्रधानाचार्य डाॅ. उत्तम सिंह ने कहा कि देश की सीमाओं की रक्षा करने वाले वीर जवानों के सम्मान में ऐसे आयोजनों को विद्यालयों में समय-समय पर किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें