फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: देव को मिला मिस्टर फेयरवेल का खिताब

Sat, 31 Jan 2026 05:50 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
बहसूमा। डीपीएम पब्लिक स्कूल की फोटो स्रोत स्कूल प्रबंधन
विज्ञापन
डीपीएम स्कूल में विदाई समारोह का आयोजन
विज्ञापन

बहसूमा। कस्बे के डीपीएम सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल के ऑडिटोरियम में शनिवार को कक्षा 12 के छात्र-छात्राओं के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के सचिव जगदीश त्यागी ने फीता काटकर किया। समारोह में मिस्टर फेयरवेल का खिताब देव चौधरी को मिस फेयरवेल का खिताब हिमांशी देशवाल को, मिस्टर डीपीएम का खिताब, ईशांत को तथा मिस डीपीएम का खिताब वंशिका को प्रदान किया गया।
विज्ञापन

प्रधानाचार्या जिया जैदी ने कहा कि विद्यालय में प्राप्त नैतिक शिक्षाएँ, अनुशासन और ज्ञान जीवन के क्षेत्र में उन्हें सफलता के शिखर तक पहुंचाने में सहायक सिद्ध होंगे। विद्यालय सचिव ने अपने भावपूर्ण एवं प्रेरणादायक संबोधन में कहा कि विद्यालय केवल शिक्षा का केंद्र नहीं, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण की प्रयोगशाला है। जहां से विद्यार्थी जीवन मूल्यों, संस्कारों और नेतृत्व क्षमता को आत्मसात कर आगे बढ़ते हैं। कक्षा 11 की छात्राओं ने स्वागत गीत पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर अतिथियों का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें