फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: खटके में फंसने वाले तेंदुए को वन विभाग ने शिवालिक के जंगल में छोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। भावनपुर थाना क्षेत्र के मुबारिकपुर-कुलीपुर मार्ग पर मुबारिकपुर गांव के जंगल में आलू के खेतों में लगे खटके में फंसे तेंदुए को वन विभाग ने रविवार को सहारनपुर जिले में शिवालिक के जंगल में छोड़ दिया। परीक्षितगढ़ रेंज की क्षेत्रीय वन अधिकारी खुशबू उपाध्याय के नेतृत्व में वन विभाग की टीम ने तेंदुए को जंगल में छोड़ने की कार्रवाई की।
विज्ञापन

वन विभाग की परीक्षितगढ़ रेंज में मुबारिकपुर-कुलीपुर गांव मार्ग पर कुलीपुर गांव निवासी किसान अमित के आलू के खेत में लगे खटके में एक तेंदुआ फंस गया गया था। लू-बक्सर गांव निवास अनुज ने तेंदुए को खटके में फंसा देखकर वन विभाग के कंट्रोल रूम को इसकी सूचना दी। प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी राजेश कुमार ने तत्काल क्षेत्रीय वन अधिकारी मेरठ रविकांत और क्षेत्रीय वन अधिकारी परीक्षितगढ़ खुशबू उपाध्याय के नेतृत्व में दो रेस्क्यू टीमों को मौके पर भेजा। टीम ने तत्काल स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (एसओपी) के तहत योजना बनाकर तेंदुए का रेस्क्यू कर लिया।
इसके बाद पशु चिकित्सकों से तेंदुए का उपचार कराया गया। रविवार को क्षेत्रीय वन अधिकारी खुशबू उपाध्याय के नेतृत्व में वन विभाग की टीम तेंदुए को लेकर सहारनपुर जनपद के बरकाला रेंज के शिवालिक जंगल में पहुंचे। इसके बाद तेंदुए को जंगल में छोड़ दिया। प्रभागीय निदेशक राजेश कुमार का कहना है कि तेंदुए को उसके अनुकूल जंगल में छोड़ दिया गया है। पूरी सुरक्षा के साथ वन विभाग ने तेंदुए को जंगल में छोड़ने की कार्रवाई पूरी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें