फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: वन विभाग ने कई स्थानों पर लगाए पिंजरे और कैमरे

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना। राष्ट्रीय राजमार्ग 34 और कांवड़ मार्ग बीते दिनों लगातार तेंदुए की आवाजाही से श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। कांवड़ियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए वन विभाग की टीम पूरी तरह सक्रिय हो गई है।
विज्ञापन


तेंदुए को पकड़ने के लिए विभाग द्वारा रविवार देर रात करीब 12 बजे कई संवेदनशील स्थानों पर नए पिंजरे लगाए गए और पहले से मौजूद पिंजरों की लोकेशन बदली गई। साथ ही तेंदुए की सटीक लोकेशन ट्रैकिंग के लिए कई जगह नाइट विजन कैमरे भी लगाए गए हैं। गांव खेड़ी मनिहार और कांवड़ मार्ग पर टीम लगातार पैदल व गाड़ियों से निगरानी कर रही है, ताकि कांवड़ यात्रा के दौरान किसी अप्रिय घटना को रोका जा सके। बीते कई दिन से तेंदुआ और उसके शावक की गतिविधि लगातार एनएच 34 के आसपास के क्षेत्र में लोगों द्वारा देखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें