फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: जलभराव से जूझा सरधना, बारिश ने खोली जलनिकासी व्यवस्था की पोल

विज्ञापन
सरधना। नगर के तहसील रोड पर बारिश के चलते हुआ जलभराव। संवाद
विज्ञापन
- अशोक की लाट, गुजरान गेट, रामलीला ग्राउंड समेत कई इलाकों में सड़कों पर भरा पानी, आवागमन प्रभावित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। नगर में सोमवार दोपहर हुई तेज बारिश के बाद मोहल्लों, बाजारों और मुख्य मार्गों पर पानी भर गया। नगर के कई इलाकों में सड़कें तालाब में तब्दील नजर आईं। जलभराव के कारण राहगीरों, दोपहिया वाहन चालकों और ई-रिक्शा चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश ने एक बार फिर नगर की जलनिकासी व्यवस्था की खामियों को उजागर कर दिया।
मोहल्ला तहसील रोड, अशोक की लाट, गुजरान गेट, रामलीला ग्राउंड, लश्करगंज, कालंद चुंगी और तहसील रोड समेत कई स्थानों पर जलभराव रहा। नगर के निचले इलाकों में स्थिति अधिक खराब रही। कई मार्गों पर पानी भरने से यातायात की रफ्तार धीमी पड़ गई। लोगों को पानी के बीच से होकर अपने गंतव्य तक पहुंचना पड़ा। दोपहिया वाहन चालक भी जलभराव वाले मार्गों से संभलकर निकलते दिखाई दिए। बारिश का असर नगर के बाजारों में भी दिखाई दिया। खराब मौसम और सड़कों पर पानी जमा होने के कारण बाजारों में लोगों की आवाजाही कम रही। दुकानदारों का कहना है कि बारिश के दौरान ग्राहक कम पहुंचने से कारोबार प्रभावित होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर साल बनती है जलभराव की स्थिति
स्थानीय निवासी राशिद, इमरान, प्रदीप राज, मनोज सिंह, अतीक, जाहिद, रिहान और जोनी कुमार ने बताया कि बारिश के मौसम में नगर के कई इलाकों में हर साल जलभराव की समस्या बनती है। उनका कहना है कि नालों और नालियों की नियमित सफाई के साथ जलनिकासी की बेहतर व्यवस्था नहीं होने से थोड़ी देर की तेज बारिश में भी सड़कें पानी से भर जाती हैं। नगरवासियों ने नगर पालिका और प्रशासन से जलभराव वाले स्थानों को चिह्नित कर स्थायी समाधान कराने की मांग की है। लोगों का कहना है कि नालों की नियमित सफाई और प्रभावी जलनिकासी व्यवस्था होने से बारिश के दौरान होने वाली परेशानी को काफी हद तक कम किया जा सकता है। लगातार जलभराव को लेकर नगरवासियों में नगर प्रशासन के प्रति नाराजगी भी देखने को मिली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें