फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वालीबॉल का पहला मुकाबला बड़ौत एवं लोधीपुर टीम के बीच हुआ

विज्ञापन
विज्ञापन
दौराला। शाहपुर गांव में शनिवार को वालीबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। इसमें 18 टीमों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। यहां दिन व रात में प्रतियोगिता होगी। रविवार को परिणाम घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन

आयोजक सुंदर ने बताया कि शाहपुर गांव में शनिवार को वालीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ वार्ड नौ के जिला पंचायत सदस्य सुबोध गुर्जर ने फीता काटकर एवं बॉल उछालकर किया। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना से खेलने की अपील की। पहला मुकाबला बड़ौत व लोधीपुर टीम के बीच में हुआ। जिसमें लोधीपुर की टीम विजेता रही। इसके बाद दांदुपुर व वलीदपुर की टीम के बीच में मैच खेला गया। जिसमें दांदुपुर की टीम विजेता रही। सुंदर ने बताया कि मैच दिन व रात में खेले जाएंगे। रविवार को फाइनल में विजेता रहने वाली टीम का परिणाम घोषित किया जाएगा। इस दौरान प्रशांत, अंकुश, मोहित, अमित, पप्पी, गगन, राजकुमार, पवन, बबली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें